Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका

रुड़की निवासी BSF जवान सत्यपाल सिंह छुट्टी पर घर लौट रहे थे, लेकिन काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिले। एसटीएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में जहरखुरानी की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है।
Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
ट्रेन में BSF जवान की संदिग्ध मौत के मामले की जांच का प्रतीकात्मक चित्र।

ट्रेन में बीएसएफ जवान की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

जैसलमेर से रुड़की लौट रहे हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह काठगोदाम स्टेशन पर अचेत मिले, इलाज के दौरान मौत; मोबाइल, पर्स और सामान भी गायब

हल्द्वानी/रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह की ट्रेन यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह छुट्टी लेकर राजस्थान के जैसलमेर से अपने घर लौट रहे थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन के जनरल कोच में अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में जहरखुरानी गिरोह की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी काठगोदाम ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह पुत्र नेतराम हरिद्वार जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित राज विहार कॉलोनी, मिलाप नगर, रुड़की के निवासी थे। वह वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर में BSF की 20वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए 27 जून को ट्रेन से रवाना हुए थे।
बेटे को फोन कर दी थी रवाना होने की सूचना
परिजनों के मुताबिक, रविवार को जोधपुर पहुंचने पर सत्यपाल सिंह ने अपने बेटे को फोन कर बताया था कि वह ट्रेन से घर के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। आशंका है कि यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन, पर्स, बैग और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए।
काठगोदाम स्टेशन पर अचेत मिले
29 जून की सुबह जब रानीखेत एक्सप्रेस अपने अंतिम स्टेशन काठगोदाम पहुंची, तो ट्रेन के जनरल डिब्बे की जांच के दौरान सत्यपाल सिंह अचेत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आधार कार्ड से हुई पहचान
शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति मानकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बाद में उनकी जेब में मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान BSF के हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों और जैसलमेर स्थित BSF अधिकारियों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जहरखुरानी की आशंका, हत्या का केस दर्ज
प्रारंभिक जांच में पुलिस जहरखुरानी गिरोह की भूमिका की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। मृतक का मोबाइल, पर्स, सामान और अन्य जरूरी दस्तावेज गायब मिलने से लूट के उद्देश्य से वारदात किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को जीआरपी थाना काठगोदाम ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं, जीआरपी थाना काठगोदाम के प्रभारी कमल कोरंगा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रेन में मौजूद सहयात्रियों, रेलवे स्टाफ और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BreakingNews #BSF #CrimeNews #Haridwar #Kathgodam #Nainital #PoliceInvestigation #TrainCrime #Uttarakhand #UttarakhandNews

Related Stories

ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में चुनाव के ऐलान की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में चुनाव के ऐलान की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

  • चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

  • देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

  • क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,429)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (729)
  • देहरादून (11,208)
  • नैनीताल (6,517)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (645)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,375)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण