Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे, जहां सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी गौलापार नंधौरगढ़ पैलेस में कुमाऊं के जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक, इसके बाद अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसदों-विधायकों से विकास एवं संगठनात्मक विषयों पर करेंगे चर्चा।
नैनीताल/हल्द्वानी, 15 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 16 अगस्त को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करने के साथ ही अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा जीटीसी हैलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सुबह 8:55 बजे हेलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए रवाना होंगे। सुबह 9:55 बजे उनका चोरगलिया स्थित रा.इ.का. लाखनमंडी हैलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वह कार द्वारा 10:10 बजे गौलापार स्थित नंधौरगढ़ पैलेस पहुंचेंगे।
नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


