उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कुमाऊं मंडल के इस जिले में भी कल बंद रहेंगे स्कूल, अवकाश आदेश जारी
भारी बारिश के चलते 2 सितंबर मंगलवार को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम ने लिया फैसला
Uttarakhand Weather School Holiday News: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है, 48 घंटे से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।थ भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने कल मंगलवार के लिए भी प्रदेश के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार जनपद चंपावत में भी भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर चंपावत जनपद में 2 सितम्बर अर्थात मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


