Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE

ऊधम सिंह नगर के जसपुर में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
₹20000 की रिश्वत लेते जेई विवेक कुमार गिरफ्तार प्रतीकात्मक चित्र

20 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

ख़बर शेयर करें -

जसपुर में वाटर कूलर लगाने के कार्य के भुगतान के एवज में मांगी गई थी घूस, टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत के बाद सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई

ऊधम सिंह नगर, 29 जून 2026। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कुंडा (काशीपुर) क्षेत्र में शिकायतकर्ता से घूस लेते समय दबोचा गया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) दीपक सागर के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जसपुर क्षेत्र का एक पंजीकृत ठेकेदार है, जिसने ब्लॉक जसपुर में वाटर कूलर लगाने का कार्य किया था। कार्य पूरा होने के बाद भुगतान के लिए जब उसने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया तो कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार ने बिल पास कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर ने भी 12 हजार रुपये की अतिरिक्त घूस मांगी।
ठेकेदार रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने पूरे मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने प्राथमिक जांच कराई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। सोमवार को पूर्व नियोजित योजना के तहत टीम ने कुंडा (काशीपुर) में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी जेई विवेक कुमार ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सतर्कता अधिष्ठान ने स्पष्ट किया है कि मामले में नामजद दूसरे आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के विरुद्ध भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है।
सफल ट्रैप कार्रवाई पर सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने विजिलेंस टीम की सराहना करते हुए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Jaspur #JEArrest #UdhamsinghNagar #Uttarakhand police #Uttarakhand Vigilance #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #VigilanceTrap

Related Stories

चमोली पीपलकोटी THDC टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमें Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली पीपलकोटी THDC टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमें Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

  • दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

  • हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,115)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,469)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (442)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (694)
  • देहरादून (11,058)
  • नैनीताल (6,450)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,140)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार