उत्तराखंड तात्कालिक मौसम: पहाड़ में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से सुहाना हुआ मौसम , 05 जिलों में तीन घंटे अलर्ट
Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State : उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी का दौर जारी है वहीं पहाड़ में जंगल की आग विकराल बनी हुई है। ऐसे में सभी राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने अगले तीन घंटे के लिए मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर राज्य के पांच जिलों में बारिश झोंकेदार हवाएं और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग , बागेश्वर और देहरादून जिले में अगले तीन घंटे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी और टिहरी में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि
आज मंगलवार शाम राज्य के उत्तरकाशी और टिहरी समेत पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली और कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते जंगलों की आग में जहां राहत मिली वहीं तापमान में भी गिरावट आने से भीषण गर्मी में राहत का एहसास हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो इस सप्ताह प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाहै। Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


