Uttarakhand: उपनल कर्मियों का वेतन दो माह में बढ़ेगा
11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
हल्द्वानी। नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल हजारों उपनल कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद अब प्रदेशभर में 11 हजार से अधिक उपनलकर्मियों को अगले दो माह के भीतर नया वेतन और भत्ते मिलने लगेंगे। कुमाऊं परियोजना कार्यालय को शासनादेश (जीओ) प्राप्त हो चुका है, जिसके बाद प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
उपनल कार्यालय कुमाऊं के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी कर्नल (सेनि.) आलोक पांडे ने बताया कि नियमितीकरण के दायरे में आए कार्मिकों को संशोधित वेतनमान का लाभ निर्धारित समयसीमा के भीतर दिया जाएगा। कुमाऊं मंडल में भी हजारों कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।
हालांकि, पिछले दस माह से लंबित नई भर्ती प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है, जिससे कई अभ्यर्थी इंतजार में हैं। शासन के नए आदेश के अनुसार अब भविष्य में केवल पूर्व सैनिक और उनके आश्रित ही उपनल के तहत नियुक्ति और लाभ के पात्र होंगे। पहले सिविल व्यक्तियों को भी भर्ती में शामिल करने के निर्देश थे, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट