Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने किया उत्तरकाशी के इस सीमांत गांव का दौरा ,हिमवीरों से भी की मुलाकात
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन

उत्तराखंड- केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने किया उत्तरकाशी के इस सीमांत गांव का दौरा ,हिमवीरों से भी की मुलाकात

Mohan Chandra Joshi April 10, 2023
ख़बर शेयर करें -

Uttarakashi News: केन्द्रीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास जी. किशन रेड्डी ने उत्तरकाशी जिले केे सीमांत गावों का भ्रमण कर भारत सरकार की ‘वाईब्रेंट विलेज‘ योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों के तेजी से विकास एवं स्थानीय निवासियों की बेहतरी के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के सभी विभागोें को समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। श्री रेड्डी ने कहा कि सीमांत के लोग देश की सीमाओं के स्वाभाविक प्रहरी हैं, लिहाजा उन्हें सशक्त बनाकर देश को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

श्री रेड्डी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार सुबह हर्षिल पहुंचकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। सीमा की सुरक्षा में बल के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज हिमवीरों पर देशवासियों को गर्व हैे। उन्होेनें इस मौके पर उपस्थित बल की महिला कर्मियों के जज्बे की भी सराहना करते हुए कहा कि अब महिलाएं भी समाज की हर क्षेत्र में आगे बढकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में संचार एवं सड़कों की सुविधाओं के विस्तार पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है, इससे सीमाओं पर तैनात जवानों को भी सहूलियत मिल सकेगी। श्री रेड्डी ने हर्षिल स्थित सैन्य शिविर में थलसेना के जवानों से भी मुलाकात कर राष्ट्र की रक्षा में रत सैनिकों की हौसला आफजाई की।

अपने भ्रमण के दौरान केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मुखवा गाॅव में आयोजित जनसभा में सीमांत गांवों के निवासियों से रूबरू हुए। श्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देश में 600 से भी अधिक सीमांत गांवों के त्वरित विकास और स्थानीय निवासियों के कल्याण पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया है। इसी उद्देश्य से वाईब्रेंट विलेज योजना प्रारंभ कर प्रधानमंत्री ने पहले चरण में अनके कैबिनेट मंत्रियों को सीमांत गांवों में जाकर वहां की समस्याओं व जरूरतों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत सीमांत क्षेत्र में बुनियादी सुुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था और समग्र व सतत विकास की योजनाओं का तत्परता से क्रियान्वयन करने के साथ ही स्वरोजगार के नये अवसरों का सृजन करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि सीमावर्ती गांवो से पलायन न हो यह गाॅव संपन्न व सशक्त हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात

श्री रेड्डी ने कहा कि गंगा का मायका यह सीमान्त इलाका धार्मिक और आध्यात्मिक तौर पर वैभवशाली होने के साथ ही अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और विलक्षण सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। मुखवा गाॅंव को आध्यात्मिक व पर्यटन ग्राम घोषित करने पर विचार करने का भरोसा दिलाते हुए उन्होने कहा कि हमें स्वरोजगार व आर्थिक उन्नयन के लिए होम स्टे व स्थानीय उत्पादों के विपणन जैसे संभावनाशील क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा। श्री रेड्डी ने कहा कि होम स्टे के लिए ऋण स्वीकृति में आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होनें महिला स्वयं सहायता समूहों को भी बढावा देने तथा समूहों के वित्त पोषण एवं उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री रेड्डी ने ‘बुडेरा‘ ब्रांड के उत्पादों की प्रदर्शनी व्यापार मेला नई दिल्ली में लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांगला मोटर मार्ग के निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रभावी प्रयास किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने सीमांत क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुखवा पँहुचकर विद्यालय की छात्राओं से बातचीत की। श्री रेड्डी ने छात्रों से बेहतर नागरिक बनने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री के द्वारा बच्चों के कल्याण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के अधिकारसे संबंधित जानकारी भी बच्चों के साथ साझा की।
इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण मध्याह्न भोजन एवं अन्य केन्द्र पोेषित योजनाओं की समीक्षा की तथा आंगनवाडी केन्द्र मुखवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्षिल का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने हर्षिल मे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, राज्य के उच्चाधिकारियों एवं उद्योेग संगठन और पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञोें के साथ ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के पर्यटन विकास के बारे में विचार-विमर्श भी किया। कान्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के पर्यटन विभाग के अपर सचिव राकेश कुमार वर्मा, पर्यटन सचिव उत्तराखंड सचिन कुर्वे, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

केन्द्रीय मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान झाला गाॅव जाकर कोल्ड स्टोरेज और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।

केन्द्रीय मंत्री के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चैहान, डी.एफ.ओ. पुनीत तोमर, सी.एम.ओ.डा. आरसीएस पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र सकलानी, पर्यटन अधिकारी जयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष भटवाड़ी जितेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान शिवकला, दिनेश सिंह,सहित अनेक जन-प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने किया उत्तरकाशी के इस सीमांत गांव का दौरा देवभूमि उत्तराखंड हिमवीरों से भी की मुलाकात

Related Stories

रुद्रपुर मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
छठ पूजा के मद्देनजर हल्द्वानी में जारी यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
फर्जी प्रमाणपत्रों से नियुक्ति के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पौड़ी

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी के मुखानी मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी और पुलिस कार्रवाई। Haldwani Crime: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए। प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुद्रपुर मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

  • छठ पूजा के मद्देनजर हल्द्वानी में जारी यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान

  • फर्जी प्रमाणपत्रों से नियुक्ति के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

  • हल्द्वानी के मुखानी मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी और पुलिस कार्रवाई। Haldwani Crime: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार

  • रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,124)
  • उधमसिंह नगर (1,369)
  • क्राइम (3,608)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (779)
  • देहरादून (11,534)
  • नैनीताल (6,682)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (323)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,253)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार Haldwani Crime: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात