Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने किया उत्तरकाशी के इस सीमांत गांव का दौरा ,हिमवीरों से भी की मुलाकात
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन

उत्तराखंड- केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने किया उत्तरकाशी के इस सीमांत गांव का दौरा ,हिमवीरों से भी की मुलाकात

Mohan Chandra Joshi April 10, 2023
ख़बर शेयर करें -

Uttarakashi News: केन्द्रीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास जी. किशन रेड्डी ने उत्तरकाशी जिले केे सीमांत गावों का भ्रमण कर भारत सरकार की ‘वाईब्रेंट विलेज‘ योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों के तेजी से विकास एवं स्थानीय निवासियों की बेहतरी के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के सभी विभागोें को समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। श्री रेड्डी ने कहा कि सीमांत के लोग देश की सीमाओं के स्वाभाविक प्रहरी हैं, लिहाजा उन्हें सशक्त बनाकर देश को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

श्री रेड्डी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार सुबह हर्षिल पहुंचकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। सीमा की सुरक्षा में बल के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज हिमवीरों पर देशवासियों को गर्व हैे। उन्होेनें इस मौके पर उपस्थित बल की महिला कर्मियों के जज्बे की भी सराहना करते हुए कहा कि अब महिलाएं भी समाज की हर क्षेत्र में आगे बढकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में संचार एवं सड़कों की सुविधाओं के विस्तार पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है, इससे सीमाओं पर तैनात जवानों को भी सहूलियत मिल सकेगी। श्री रेड्डी ने हर्षिल स्थित सैन्य शिविर में थलसेना के जवानों से भी मुलाकात कर राष्ट्र की रक्षा में रत सैनिकों की हौसला आफजाई की।

अपने भ्रमण के दौरान केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मुखवा गाॅव में आयोजित जनसभा में सीमांत गांवों के निवासियों से रूबरू हुए। श्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देश में 600 से भी अधिक सीमांत गांवों के त्वरित विकास और स्थानीय निवासियों के कल्याण पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया है। इसी उद्देश्य से वाईब्रेंट विलेज योजना प्रारंभ कर प्रधानमंत्री ने पहले चरण में अनके कैबिनेट मंत्रियों को सीमांत गांवों में जाकर वहां की समस्याओं व जरूरतों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत सीमांत क्षेत्र में बुनियादी सुुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था और समग्र व सतत विकास की योजनाओं का तत्परता से क्रियान्वयन करने के साथ ही स्वरोजगार के नये अवसरों का सृजन करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि सीमावर्ती गांवो से पलायन न हो यह गाॅव संपन्न व सशक्त हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal Accident: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; 4 घायल

श्री रेड्डी ने कहा कि गंगा का मायका यह सीमान्त इलाका धार्मिक और आध्यात्मिक तौर पर वैभवशाली होने के साथ ही अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और विलक्षण सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। मुखवा गाॅंव को आध्यात्मिक व पर्यटन ग्राम घोषित करने पर विचार करने का भरोसा दिलाते हुए उन्होने कहा कि हमें स्वरोजगार व आर्थिक उन्नयन के लिए होम स्टे व स्थानीय उत्पादों के विपणन जैसे संभावनाशील क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा। श्री रेड्डी ने कहा कि होम स्टे के लिए ऋण स्वीकृति में आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होनें महिला स्वयं सहायता समूहों को भी बढावा देने तथा समूहों के वित्त पोषण एवं उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री रेड्डी ने ‘बुडेरा‘ ब्रांड के उत्पादों की प्रदर्शनी व्यापार मेला नई दिल्ली में लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांगला मोटर मार्ग के निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रभावी प्रयास किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने सीमांत क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुखवा पँहुचकर विद्यालय की छात्राओं से बातचीत की। श्री रेड्डी ने छात्रों से बेहतर नागरिक बनने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री के द्वारा बच्चों के कल्याण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के अधिकारसे संबंधित जानकारी भी बच्चों के साथ साझा की।
इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण मध्याह्न भोजन एवं अन्य केन्द्र पोेषित योजनाओं की समीक्षा की तथा आंगनवाडी केन्द्र मुखवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्षिल का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी चोरी कांड का खुलासा: सपेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण बरामद

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने हर्षिल मे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, राज्य के उच्चाधिकारियों एवं उद्योेग संगठन और पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञोें के साथ ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के पर्यटन विकास के बारे में विचार-विमर्श भी किया। कान्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के पर्यटन विभाग के अपर सचिव राकेश कुमार वर्मा, पर्यटन सचिव उत्तराखंड सचिन कुर्वे, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल Gurmit Singh, श्रद्धालुओं से संवाद कर स्वच्छता और सुगम यात्रा पर दिया जोर

केन्द्रीय मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान झाला गाॅव जाकर कोल्ड स्टोरेज और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।

केन्द्रीय मंत्री के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चैहान, डी.एफ.ओ. पुनीत तोमर, सी.एम.ओ.डा. आरसीएस पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र सकलानी, पर्यटन अधिकारी जयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष भटवाड़ी जितेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान शिवकला, दिनेश सिंह,सहित अनेक जन-प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने किया उत्तरकाशी के इस सीमांत गांव का दौरा देवभूमि उत्तराखंड हिमवीरों से भी की मुलाकात

Related Stories

पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरी इको कार के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस टीम Pauri Garhwal Accident: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; 4 घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Garhwal Accident: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; 4 घायल

Mohan Chandra Joshi May 10, 2026
हल्द्वानी - गिरफ्तार आरोपियों के साथ बरामद चोरी का सामान दिखाती नैनीताल पुलिस टीम। हल्द्वानी चोरी कांड का खुलासा: सपेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी चोरी कांड का खुलासा: सपेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण बरामद

Mohan Chandra Joshi May 9, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और कुम्भ-2027 परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति से संबंधित बैठक में। देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं, आपदा राहत और कुम्भ-2027 कार्यों के लिए ₹256 करोड़ किए स्वीकृत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं, आपदा राहत और कुम्भ-2027 कार्यों के लिए ₹256 करोड़ किए स्वीकृत

Mohan Chandra Joshi May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम में दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते राज्यपाल गुरमीत सिंह Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल Gurmit Singh, श्रद्धालुओं से संवाद कर स्वच्छता और सुगम यात्रा पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल Gurmit Singh, श्रद्धालुओं से संवाद कर स्वच्छता और सुगम यात्रा पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi May 9, 2026
उत्तराखंड में बदलता मौसम और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार

Mohan Chandra Joshi May 9, 2026
केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु। Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरी इको कार के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस टीम Pauri Garhwal Accident: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; 4 घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal Accident: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; 4 घायल

  • हल्द्वानी - गिरफ्तार आरोपियों के साथ बरामद चोरी का सामान दिखाती नैनीताल पुलिस टीम। हल्द्वानी चोरी कांड का खुलासा: सपेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी चोरी कांड का खुलासा: सपेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण बरामद

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और कुम्भ-2027 परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति से संबंधित बैठक में। देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं, आपदा राहत और कुम्भ-2027 कार्यों के लिए ₹256 करोड़ किए स्वीकृत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं, आपदा राहत और कुम्भ-2027 कार्यों के लिए ₹256 करोड़ किए स्वीकृत

  • श्री केदारनाथ धाम में दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते राज्यपाल गुरमीत सिंह Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल Gurmit Singh, श्रद्धालुओं से संवाद कर स्वच्छता और सुगम यात्रा पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल Gurmit Singh, श्रद्धालुओं से संवाद कर स्वच्छता और सुगम यात्रा पर दिया जोर

  • उत्तराखंड में बदलता मौसम और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (426)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (108)
  • उत्तराखंड (24,016)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,341)
  • खेल (350)
  • चंपावत (929)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (579)
  • देहरादून (10,503)
  • नैनीताल (6,201)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (472)
  • पौड़ी (304)
  • बागेश्वर (949)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (968)
  • यात्रा (378)
  • राजनीति (386)
  • राष्ट्रीय (1,098)
  • रुद्रप्रयाग (683)
  • रोजगार (470)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,331)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri Garhwal Accident: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; 4 घायल Pauri Garhwal Accident: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; 4 घायल हल्द्वानी चोरी कांड का खुलासा: सपेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण बरामद हल्द्वानी चोरी कांड का खुलासा: सपेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण बरामद देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं, आपदा राहत और कुम्भ-2027 कार्यों के लिए ₹256 करोड़ किए स्वीकृत देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं, आपदा राहत और कुम्भ-2027 कार्यों के लिए ₹256 करोड़ किए स्वीकृत Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल Gurmit Singh, श्रद्धालुओं से संवाद कर स्वच्छता और सुगम यात्रा पर दिया जोर Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल Gurmit Singh, श्रद्धालुओं से संवाद कर स्वच्छता और सुगम यात्रा पर दिया जोर Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार Uttarakhand Weather: वीकेंड पर सुहाना रहेगा मौसम, उत्तराखंड के 8 जिलों में हवाओं संग बारिश के आसार