उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा डंपर ,दो लोगों की मौत
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं , इसी बीच टिहरी गढ़वाल जनपद से दुखद खबर सामने आई है।
टिहरी के प्रतापनगर अंतर्गत लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर डंपर खाई में गिरने से चालक और परिचालक की मौत हो गयी। । घटना का पता सुबह चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार प्रतापनगर के लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के पास बीती देर रात एक डंपर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक जयराज सिंह 28 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह और संतोष सिंह 35 वर्ष पुत्र विजेंद्र सिंह की मौत हो गई। दोनों कंडियाल गांव के रहने वाले थे। रात को हुए हादसे की जानकारी किसी को नहीं लगी। सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर डंपर पर पड़ी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दुर्घटना के कारणों को जांच रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है वहीं हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


