Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

पटेलनगर पुलिस ने हरभजवाला के नीलकंठ एन्क्लेव में कार्रवाई कर कथित देह व्यापार के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक नाबालिग किशोरी को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। मौके से 18 हजार रुपये की नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी

पटेलनगर देह व्यापार मामले में पुलिस की गिरफ्त में छह आरोपी।

ख़बर शेयर करें -

व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं युवतियों की तस्वीरें, पसंद के बाद किराए के कमरे या ग्राहक के बताए पते पर भेजने का आरोप; नाबालिग को मसूरी घुमाने के बहाने लाकर बंधक बनाने का मामला

देहरादून, 02 अक्टूबर 2026। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हरभजवाला क्षेत्र के नीलकंठ एन्क्लेव में किराए के मकान से संचालित कथित देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को भी रेस्क्यू किया।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मनीष कुमार लखेड़ा ने नीलकंठ एन्क्लेव में मकान किराए पर लिया था। आरोप है कि वह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से युवतियों को मांग के आधार पर देहरादून बुलाता था। इसके बाद ग्राहकों से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। ग्राहक की पसंद के आधार पर उन्हें किराए के कमरे या ग्राहक के बताए पते पर भेजे जाने की बात सामने आई है।
मसूरी घुमाने के बहाने लाया, विरोध पर बनाया बंधक
पुलिस जांच में सामने आया कि रेस्क्यू की गई नाबालिग किशोरी को आरोपी अभिषेक कथित तौर पर मसूरी घुमाने का झांसा देकर दिल्ली से देहरादून लाया था। पुलिस के मुताबिक, देहरादून पहुंचने के बाद किशोरी पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। उसके इनकार करने पर उसे कमरे में जबरन बंधक बनाकर रखा गया।
छापेमारी में 18 हजार रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर को सूचना मिलने के बाद पटेलनगर पुलिस ने हरभजवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव के मकान में छापेमारी की। मौके से तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग किशोरी मिली। पुलिस ने मौके से कथित देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और 18 हजार रुपये की नकदी बरामद की।
छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष कुमार लखेड़ा निवासी नीलकंठ एन्क्लेव, हरभजवाला देहरादून, अभिषेक निवासी महावीर नगर दिल्ली और भानू उर्फ सिद्धान्त निवासी बड़ोवाला, आरकेडिया नगर देहरादून को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों की तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पटेलनगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर के अनुसार, मामले में बीएनएस की धारा 96/99/127(2)/3(5), पॉक्सो अधिनियम की धारा 14(5) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5/11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunCrime #DehradunPolice #MinorRescue #Patelnagar #UttarakhandCrime

Related Stories

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

  • कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,641)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,526)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,323)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,214)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड