उत्तराखंड- यहां ऋषिकेश घूमने आए दो युवक गंगा में डूबे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे दोनों युवक , एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
देहरादून। दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक शिवपुरी के पास गंगा नदी में डूब गए , सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया रविवार देर शाम तक चले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में युवकों का पता नहीं चल पाया अब सोमवार को पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा
रविवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि ITBP कैंप शिवपुरी के पास 02 युवक नहाते समय डूब गए है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से HCUT कुलवीर सिंह मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे। शिवपुरी के पास स्नान के दौरान नदी का पानी गहरा होने से वे गंगा नदी में डूब गए
एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से युवकों की सर्चिंग हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में लापता युवकों का कोई सुराग नही मिल पाया। अंधकार बढ़ने पर सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।
लापता लड़को का विवरण :-
- दीपक वर्मा पुत्र देवीलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।
- सचिन उम्र 23 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


