उत्तराखंड: यहां देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत ,एक गंभीर
रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
रामनगर के हल्दुआ में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात बाइक सवार तीन युवक एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराए। इस हादसे में घायल तीनों युवकों को तुरंत 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पीरूमदारा के निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को चिकित्सालय में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए युवकों के नाम मुसरत अली व नसीरूद्दीन हैं।
22 वर्षीय मुसरत अली गुलरघट्टी के नई बस्ती का रहने वाला था, जबकि 24 वर्षीय नसीरुद्दीन तेलीपुरा का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में गूल्लरघट्टी निवासी सुलेमान भी घायल हुआ है। अभी उसकी हालत भी खतरे से बाहर नहीं है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


