Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: गहरे जख्म दे गई दो दिन की अतिवृष्टि ,58 लोगों की मौत ,करोड़ों का नुकसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: गहरे जख्म दे गई दो दिन की अतिवृष्टि ,58 लोगों की मौत ,करोड़ों का नुकसान

Mohan Chandra Joshi October 21, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में दो दिन बारिश गहरे जख्म दे गई। भारी बारिश के चलते जहां अब तक 58 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है वहीं करोड़ों के नुकसान का नुकसान का अनुमान है। हालांकि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की तत्परता से आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत मिली।

गौरतलब है कि दो दिन की भारी बारिश ने राज्य के तमाम क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया है। आलम यह है कि इस साल पूरे मानसून सीजन के दौरान बारिश, भूस्खलन से कुल 36 लोगों की जान गई थी। मंगल-बुधवार की बारिश-बर्फबारी में 58 लोगों की जान चली गई। इस हिसाब से 60 फीसदी से ज्यादा मौतें पिछले दो दिन में हुईं हैं।

मात्र दो दिन की बारिश ने 58 लोगों की जान गई
कुदरती कहर ने 2013 की केदारनाथ आपदा की याद ताजा कर दी है। राज्य में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद सरकार सजग थी, लेकिन यह इतना भयावह रूप ले लेगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। पूर्व चेतावनी के बाद भी नुकसान ज्यादा हुआ। मात्र दो दिन की बारिश ने 58 लोगों की जान ले ली।

इस तरह से पिछले करीब तीन माह 15 जून से और 20 अक्तूबर के बीच दैवीय आपदा के कारण प्रदेश में कुल 88 लोगों की जान चली गई। 45 लोग घायल और 17 लापता बचाए गए हैं। इनमें 15 लोगों की जान भूस्खलन, 66 आकस्मिक बाढ़, बादल फटने और भारी वर्षा के कारण मारे गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने और छह अन्य की मौत विभिन्न कारणों से हुई।

नैनीताल में हुईं सबसे अधिक मौतें
आपदा में सर्वाधिक मौतें नैनीताल जिले में हुईं हैं। यहां 28 लोगों की जान चली गई। खास बात यह है कि यह सभी मौतें पिछले दो दिन में हुई हैं। इससे पहले पूरे मानसून सीजन में यहां बारिश के कारण मरने वालों का आंकड़ा शून्य था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

15 जून को मानसून सीजन शुरू होने के बाद अब तक पिथौरागढ़ में 14, अल्मोड़ा में नौ, बागेश्वर में चार, ऊधमसिंह नगर में पांच, चंपावत में नौ, चमोली में एक, देहरादून में दो, हरिद्वार में शून्य, पौड़ी में तीन, टिहरी में तीन और उत्तरकाशी में चार मौतें हुई हैं। इसके अलावा कुमाऊं के विभिन्न जिलों में छह लोगों की मौत हुई है।

संपत्ति के नुकसान का नहीं हो पाया आकलन
दैवीय आपदा की इस घटना से नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग लोगों के मारे जाने के साथ ही संपत्ति का भी बड़ा नुकसान हुआ है। फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के आवासीय मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। इसके अलावा सरकारी व निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य में सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल सरकार नुकसान का आकलन अभी नहीं कर पाई है।

अपदा में हानि

पशु हानि
बड़े पशु – 141
छोटे पशु- 252

भवनों को नुकसान
आंशिक रूप से कच्चे भवन – 12
आंशिक रूप से पक्के भवन – 491
पक्के भवनों को सर्वाधिक नुकसान- 332
पूरी तरह ध्वस्त हुए कच्चे भवन- 05
पूरी तरह ध्वस्त हुए पक्के भवन – 52
गोशाला – 52
झोपड़ियां – 10
(आंकड़े राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार)

दो दिन की बारिश ने कुमाऊं में सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। जनहानि के साथ सड़क, पशुधन, आवास और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आपदा के दौरान कम समय में बचाव एवं राहत कार्य शुरू किए गए। सेना के हेलीकॉप्टर को भी राहत एवं बचाव के काम में लगाया गया। अब सड़कों को खोलने के काम पर फोकस रहेगा। ताकि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।
एसए मुरुगेशन, सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

इसे भी पढ़ें–

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी के तूफानी दौरे, त्वरित फैसले, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितो को मिली राहत

दो दिन से लगातार अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की बीच मौजूद हैं मुख्यमंत्री 

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश

हेलीकॉप्टर टेक ऑफ न कर सका तो स्थलीय मार्ग से ही निकल पड़े जनता का दुख दर्द बांटने

राज्य के मुखिया के समर्पण को देखकर एक्टिव मोड में है सरकारी मशीनरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में पूरे समर्पित भाव से जनता के बीच मौजूद हैं। लगातार दूसरे दिन पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्होंने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। तूफानी दौरा कर वह हर उस स्थान पर पहुंच रहे हैं जहां के लोगों पर प्रकृति ने कहर बरपाया है। जब हल्द्वानी से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर पाया तो समय जाया किए बगैर वह सड़क मार्ग से ही प्रभावित इलाकों के लिए निकल पड़े। कई बार उन्होंने ट्रैक्टर में बैठकर भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर समूची सरकारी मशीनरी चौबीस घण्टे एक्टिव मोड में है। इधर, मुसीबत की इस घड़ी में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पीड़ित जनता राहत महसूस कर रही है।

   सैनिक पुत्र धामी में दैवीय आपदा से जूझने में सेना के जवान वाला जज्बा देखने को मिल रहा है। रात-दिन तूफानी दौरे, त्वरित फैसले और कड़क मॉनिटरिंग से युवा मुख्यमंत्री ने अपने कौशल का परिचय दिया है। बीते 17 और 18 अक्टूबर को आई मूसलाधार बारिश ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में तबाही मचा दी। प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। सेना के तीन हेलीकॉप्टर भी इस मिशन में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ग्राउण्ड जीरो पर उतर कर बचाव और राहत कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 

बीते मंगलवार को उन्होंने गढ़वाल मण्डल के प्रभावित स्थानों में जाकर अपना दौरा शुरू किया जो अब कुमाऊं मण्डल में जारी रहा। पीड़ित जनता से मिलकर मुख्यमंत्री लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान की खुद अगुवाई करके उन्होंने पूरे ’सरकारी सिस्टम’ को राहत के काम में झोंक रखा है। 

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू

मंगलवार की देर रात तक प्रभावित लोगों दुख-दर्द बांटने के बाद बुधवार की सुबह हल्द्वानी में उन्होंने ’जनता दरबार’ लगाया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश समस्याओं का ’एट दि स्पॉट’ समाधान किया गया। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाए। उनकी समस्या का समाधान किया जाए और आवश्यक जरूरतें पूरी की जाएं। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों के लिए निकले पर हल्द्वानी में उनका हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही चले गए। रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी व आसपास के तमाम क्षेत्रों का उन्होंने सघन भ्रमण किया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बाढग्रस्त प्रतापपुर व नौसर में ट्रेक्टर द्वारा पहुंचकर बाढ़ पीड़ित लोगों का हाल चाल जाना व किसानों से वार्ता की। उन्होने किसानो से कहा कि सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग किया जायेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री  बण्डियां सत्रहमील होते हुये खटीमा में मेलाघाट रोड स्थित रेलवे कांसिग के पास दुकानदारों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। तद्पश्चात उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित पकड़िया में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। अपना घरबार व फसल गंवा चुके लोगों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा से हुए नुकसान का अतिशीघ्र आंकलन पर प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए। जो लोग बेघर हो गए हैं उनके आवास और भोजन की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारियों को बचाव व राहत अभियान की कमान अपने हाथ में लेने और हर घण्टे इसकी प्रगति से अपडेट रहने को कहा गया है। 

खटीमा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने चंपावत एवं तल्ला रामगढ़ के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई व स्थलीय निरीक्षण तथा भिकियासैंण का हवाई निरीक्षण करने के पश्चात् अतिवृष्टि से क्षेत्र में हुई हानि का ब्यौरा लिया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 58 लोगों की मौत Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: गहरे जख्म दे गई दो दिन की अतिवृष्टि करोड़ों का नुकसान देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग और नवीन इमरजेंसी वार्ड का लोकार्पण Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक रोहित भट्ट Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश

  • दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग और नवीन इमरजेंसी वार्ड का लोकार्पण Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू

  • एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा

  • रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

  • हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,297)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,495)
  • खेल (363)
  • चंपावत (988)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (302)
  • दुर्घटना (719)
  • देहरादून (11,142)
  • नैनीताल (6,494)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,165)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (639)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (926)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, SEOC ने सभी जिलों को जारी किए बड़े निर्देश Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा Nainital News: NEET-PG परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1041 अभ्यर्थी; कड़ी सुरक्षा Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा