Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 घोषित, 13 वीरांगनाओं को सम्मानित करेंगे सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 घोषित, 13 वीरांगनाओं को सम्मानित करेंगे सीएम धामी

उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार 2026 के लिए 13 महिलाओं का चयन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में चयनित महिलाओं के साथ 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को भी सम्मानित करेंगे। चयनित महिलाओं ने समाज सेवा, शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, संगीत और महिला सशक्तीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 अगस्त को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार 2026 और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। (फाइल फोटो)

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में 8 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के साथ 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को भी सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं की घोषणा कर दी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एक-एक महिला को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।
8 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
चयनित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर उनके कार्यों को नई पहचान दी जाएगी।
रेखा आर्या बोलीं— प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चयनित महिलाओं ने संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वरोजगार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रेरणादायी महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाकर अन्य महिलाओं और युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है।
217 आवेदनों में से चुनी गईं 13 महिलाएं
इस वर्ष तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 217 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 13 महिलाओं का चयन किया गया। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए प्राप्त 220 आवेदनों में से 35 कार्यकर्तियों को सम्मान के लिए चुना गया।
रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिला जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कार्यकर्तियों को दिया जाता है। उनके समर्पण और सेवाओं का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार 2026 के लिए चयनित महिलाएं
उत्तरकाशी: श्वेता बधानी — सामाजिक क्षेत्र
अल्मोड़ा: पुष्पा फर्त्याल — संस्कृति एवं कला
बागेश्वर: दया दानू — समाज सेवा
चमोली: नंदा सती — संगीत
चंपावत: रितिका बगोली — पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
देहरादून: नीतू रानी — शिक्षा एवं बहादुरी
हरिद्वार: वैशाली शर्मा — समाज सेवा
नैनीताल: लतिका — खेल
पौड़ी गढ़वाल: प्रियंका पत थपलियाल — खेल, समाज सेवा एवं महिला सशक्तीकरण
पिथौरागढ़: कलावती देवी — सामाजिक कार्य
रुद्रप्रयाग: दुर्गा देवी — समाज सेवा
टिहरी गढ़वाल: सरिता कोठियाल — सामाजिक क्षेत्र
ऊधम सिंह नगर: पुष्पा देवी — दिव्यांग खेल
यह सम्मान उत्तराखंड की उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #PushkarSinghDhami #RekhaArya #TiluRauteliAward #Uttarakhand #UttarakhandGovernment #WomenEmpowerment

Related Stories

उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के कार्यक्रम में शामिल Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
राज्योत्सव समारोह में संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के कार्यक्रम में शामिल Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत

  • राज्योत्सव समारोह में संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

  • अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

  • अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,047)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,506)
  • नैनीताल (6,657)
  • पर्यटन (230)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार