Uttarakhand: देवभूमि की इस बेटी ने देश का नाम किया दुनिया में रोशन , इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक
अल्मोड़ा। उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराकर देवभूमि के साथ ही देश का नाम भी रोशन कर रही हैं इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत अंतर्गत ताड़ीखेत विकासखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौडा़ कोठार की शिक्षिका यशोदा कांडपाल ने शनिवार से सिंगापुर में शुरू हुई दो दिवसीय इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले ही दिन तीन स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीत कर देश -प्रदेश व विकास खंड का नाम रोशन किया है। शनिवार से सिंगापुर में आरम्भ हुई दो दिवसीय इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यशोदा कांडपाल ने पहले ही दिन ऊंची कूद, त्रिपग कूद और बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। हालांकि बाधा दौड़ को पूरा करते यशोदा चोटिल हो गई ,उनके पैर में चोट आई।
चिकित्सक के परीक्षण व उपचारोपरांत यशोदा ने दूरभाष पर बताया कि अब सब सामान्य है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व यशोदा कांडपाल राष्ट्रीय सिविल सर्विस मीट खेल चुकी हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में यशोदा ने आल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर बाधा दौड़, ट्रिपल जंप और ऊंची कूद में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। चार दिनों तक चली आल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में हुआ था। जिसमें शिक्षिका यशोदा ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इतना ही नही पिछले माह दूसरी खेलो मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में ताड़ीखेत विकासखंड की इस शिक्षिका ने चार सौ, 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण तथा त्रिपग कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व विकास खंड का नाम रोशन किया था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट