Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को प्रेमी संग मिल ऐसे रास्ते से हटाया , देखें सनसनीखेज खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

उत्तराखंड- अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को प्रेमी संग मिल ऐसे रास्ते से हटाया , देखें सनसनीखेज खुलासा

Mohan Chandra Joshi February 17, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • हत्या को सड़क हादसा दर्शाने के लिए आरोपियों ने रचा सनसनीखेज षड्यंत्र ,पुलिस ने षड्यंत्र को नाकाम कर किया खुलासा

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।
हत्या को सड़क हादसा दर्शाने के लिए आरोपियों ने पहले शव को सहिया मार्ग पर जजरेड के पास खाई में फेंका और फिर बाइक को उसी स्थान पर नीचे डाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच की और गुरुवार को हत्या का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गत 13 फरवरी को इंद्रा देवी पत्नी संतराम निवासी ग्राम रताड़, पोस्ट बजऊ कालसी, हाल निवासी धनवंतरी अस्पताल रसूलपुर ने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई। बताया कि उसका पति 12 फरवरी को काम के लिए हरबर्टपुर गया था लेकिन वापस नहीं आया। जिसके बाद कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संतराम की तलाश शुरू कर दी।

उसी दिन थाना कालसी से सूचना मिली कि सहिया रोड पर जजरेड के पास एक सड़क हादसा हुआ है। वहां 50 मीटर नीचे खाई से एक शव और 100 मीटर नीचे एक बाइक मिली। शव की पहचान संतराम के रूप में हुई। संतराम के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

ऐसे खुला मामला

सीडीआर जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नंबर मिला। जांच की गई तो यह नंबर आशीष निवासी वार्ड नंबर-दो, आदर्श विहार हरबर्टपुर के नाम पर पंजीकृत था। इस नंबर की लोकेशन घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में मिली। संदेह के आधार पर पुलिस आशीष कुमार को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। बताया कि मुकेश, संतराम की पत्नी इंद्रा देवी का प्रेमी है और इन दोनों ने ही हत्या की साजिश रची।

12 फरवरी की शाम मुकेश और इंद्रा देवी ने आशीष को इस साजिश में शामिल किया और संतराम को आशीष के घर बुला लिया। यहां मुकेश ने संतराम के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया। इससे संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मुकेश और आशीष, संतराम के शव को मैजिक वाहन से लेकर सहिया मार्ग पर जजरेड के पास पहुंचे और यहां खाई में डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

हत्या को हादसा बताने के लिए यह आरोपी फिर से घर आए और संतराम की बाइक को जजरेड के पास ले जाकर उसे भी खाई में डाल दिया। गुरुवार को पुलिस ने इंद्रा देवी को उसके घर से और मुकेश निवासी तेलपुर थाना विकासनगर को बाईपास रोड त्रिशला धर्मशाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ का विवरण–घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त मुकेश द्वारा बताया गया कि वह हर्बटपुर से कालसी रोड पर मैजिक वाहन चलाता है तथा पूर्व में हर्बटपुर से कालसी रुट की मैजिक वाहन यूनियन का अध्यक्ष भी रहा है। आशीष यूनियन में एजेन्ट का कार्य करता है। जिस कारण हम दोनो की अच्छी दोस्ती हो गयी थी 7-8 वर्ष पूर्व मेरी पहचान इन्द्रा पत्नी संतराम निवासी ग्राम रताड, पो0ओ0 बजऊ, तहसील कालसी जिला देहरादून उत्तराखण्ड हाल पता रसूलपुर नियर धनवन्तरी हस्पिटल विकासनगर से हुयी थी। इस दौरान हमारी आपस में फोन पर बाते होने लगी तथा हम एक दूसरे से प्यार करने लगे । हम दोनो साथ रहना चाहते थे परन्तु संतराम के जिन्दा रहते यह सम्भव नही था इसलिए मैने व इन्द्रा ने संतराम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई । जिसमें मैने अपने साथी आशीष की मदद ली योजना के मुताबिक घटना के दिन मैने आशीष के माध्यम से संतराम को बडे काम का ठेका दिलाने के बहाने आशीष के घर आदर्श विहार पिक्चर हाँल वाली गली में बुलाया । जहाँ पहले से मै आशीष के साथ में मौजूद था । संतराम उपरोक्त बताये हुये स्थान पर अपनी मोटर साइकिल UK07AD-8532 से आया उसके बाद हम संतराम को लेकर आशीष के घर पँहुचे तथा घर पर घुसते ही मैने संतराम के सर पर हथौडे से कई वार किये जिससे संतराम फर्श पर गिर गया फिर थोडी देर में उसकी मृत्यु हो गयी । उसके पश्चात मैने व आशीष ने संतराम के शव को चुन्नी से लपेट कर मेरे मैजिक वाहन UK16TA0069 के माध्यम से ले जाकर कालसी से आगे सहिया रोड पर जजरेड के पास खाई में फेक दिया तथा वापस आकर संतराम की मोटर साईकिल UK07AD-8532 को भी उक्त स्थान पर ले जाकर खाई में डाल दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police Uttrakhand उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को प्रेमी संग मिल ऐसे रास्ते से हटाया देखें सनसनीखेज खुलासा देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
IMG-20261106-WA0087 Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
हल्द्वानी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद छह मोटरसाइकिलें Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अल्मोड़ा में दिसंबर में प्रस्तावित विंटर कार्निवल की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन

Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के कार्यक्रम में शामिल Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

  • IMG-20261106-WA0087 Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित

  • हल्द्वानी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद छह मोटरसाइकिलें Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

  • अल्मोड़ा में दिसंबर में प्रस्तावित विंटर कार्निवल की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन

    Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

  • उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,051)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,589)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,506)
  • नैनीताल (6,660)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’