Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: केदारनाथ धाम यात्रा 2025 का सफल समापन — सीएम धामी की उपस्थिति मे बंद हुए बाबा केदार के कपाट
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand: केदारनाथ धाम यात्रा 2025 का सफल समापन — सीएम धामी की उपस्थिति मे बंद हुए बाबा केदार के कपाट

Mohan Chandra Joshi October 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

इस वर्ष रिकॉर्ड साढ़े सत्रह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी विभागों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया

कपाट बंद होने पर संपूर्ण केदारपुरी परिसर “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के उद्घोषों से गूंज उठा

शीतकाल में भी श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सुदृढ़

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से शीतकाल में भी चारधाम गद्दीस्थलों की यात्रा कर पूजा अर्चना करने का आवाहन किया

Rudraprayag News- विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज, कार्तिक शुक्ल सप्तमी, अनुराधा नक्षत्र) के पावन अवसर पर प्रातः 08:30 बजे प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पावन उपस्थिति में शीतकाल हेतु विधिवत रूप से बंद किए गए।

कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को पुष्पों से भव्य रूप में सजाया गया था। सेना के बैंड की भक्ति धुनों और “जय बाबा केदार” के जयघोष के साथ मंदिर परिसर श्रद्धाभाव से गूंज उठा। ठंडे मौसम के बावजूद लगभग 10 हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

कपाट बंद करने की प्रक्रिया के अंतर्गत ब्रहममुहूर्त में श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी बागेश लिंग एवं आचार्यगणों द्वारा यज्ञ, हवन एवं समाधि पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को स्थानीय पुष्पों—कुमजा, बुकला, राख, ब्रह्मकमल, सूखे पुष्प-पत्रों से ढककर समाधि रूप दिया गया। इसके बाद गर्भगृह के द्वार जय बाबा केदार के उदघोष के साथ शीतकाल हेतु बंद किए गए।

कपाट बंद होने के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मंदिर के पूर्वी व दक्षिणी द्वार विधिवत बंद किए गए। इसके उपरांत भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर की परिक्रमा कर प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान कराया गया। सेना के बैंड, डोली वाहकों, पुजारियों और श्रद्धालुओं के जयघोषों से संपूर्ण धाम गुंजायमान हो उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन के अनुरूप केदारपुरी का पुनर्निर्माण आज अपने भव्यतम स्वरूप में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा के अंतर्गत रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपाट बंद होने के पश्चात शीतकालीन यात्रा को भी राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु ऊखीमठ, गुप्तकाशी जैसे गद्दीस्थलों में भी बाबा केदार की आराधना कर सकें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओ से शीतकाल में भी चारों धामों के गद्दी स्थलों में आकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि शीतकाल में भी श्रद्धालुओं के यात्रा करने से स्थानीय व्यापारियों, होमस्टे एवं होटल चालकों आदि की आजीविका निरंतर गतिमान रहेगी।
मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी विभागों, सुरक्षा बलों, मंदिर समिति, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा इस वर्ष की यात्रा को सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा का संचालन अत्यंत सुचारु एवं सफलतापूर्वक हुआ। तथा इस वर्ष कुल 17,68,795 (सत्रह लाख अड़सठ हजार सात सौ पिचानबे) श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जो पिछले वर्ष 2024 के 16,52,076 तीर्थयात्रियों की तुलना में लगभग सवा लाख अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदा को छोड़कर संपूर्ण यात्रा अवधि में व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। शीतकालीन अवधि में भी श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और शीतकालीन पूजाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कपाट बंद होने के पश्चात बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली आज प्रस्थान कर प्रथम पड़ाव रामपुर में रात्रि विश्राम हेतु पहुंची।
कल शुक्रवार, 24 अक्टूबर को डोली श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के पश्चात शनिवार, 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

कपाट बंद समारोह के अवसर पर विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष अनिल डब्बू, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कपरवान, बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, पुजारी, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ कर्मी, मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Kedarnath Dham Khabar Uttarakhand Latest News Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News- uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई। Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

  • देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

  • सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

  • देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

  • देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई। Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,874)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,560)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (758)
  • देहरादून (11,436)
  • नैनीताल (6,618)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,235)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री