Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: एनएचएम के तहत राज्य को मिला 1129.35 करोड़ का बजट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड: एनएचएम के तहत राज्य को मिला 1129.35 करोड़ का बजट

Mohan Chandra Joshi July 9, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • स्वास्थ्य सेवाओं के सुढृढ़ीकरण में एनएचएम का अहम योगदानः डॉ0 धन सिंह रावत
  • एनएचएम के तहत चालू वित्तीय वर्ष में राज्य को मिला 1129.35 करोड़ का बजट
  • डॉ0 रावत ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
  • योजनाओं के बेहत्तर संचालन के चलते इस वर्ष मिली अधिक धनराशि

देहरादून। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का योगदान सबसे अहम है। मिशन के तहत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। एनएचएम के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का बेहत्तर संचालन किये जाने पर केन्द्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष रूपये 1129.35 करोड़ का बजट स्वीकृत किया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 280 करोड़ अधिक है। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये सफल प्रयासों से यह संभव हो पाया है। एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति धनराशि से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जायेगा, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं सुभल हो सके। एनएचएम के तहत राज्य को बड़ा स्वास्थ्य बजट मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार जताया।

सूबे के चिकत्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य को इस वित्तीय वर्ष रूपये 1129.35 करोड़ का बजट मिला है। उन्होंने कहा कि एनएचएम के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये बेहत्तर कार्यों को देखते हुये केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक बजट स्वीकृत किया है, जो कि एनएचएम एवं स्वास्थ्य विभाग के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवथाओं को और अधिक मजबूत किया जायेगा और लोगों स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। डॉ0 रावत ने बताया कि स्वीकृत धनराशि राज्य में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के रेफरल वाहनों की निःशुल्क व्यवस्था, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बालिका विद्यालयों में 50 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और 50 इंसीनरेटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर कि स्थापना स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी एवं बागेश्वर में दो न्यू बोर्न स्टेबलिसेशन यूनिट का उच्चीकरण कर सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट के रूप में विकसित किया जायेगा। जबकि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में किशोर हेल्थ क्लिनिक स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा 14 ब्लॉकों के प्राथमिक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किशोर हेल्थ क्लिनिक की स्थापना की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि किशोरों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुये देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी एवं उधमसिंह नगर जनपद में मॉडल किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक की स्थापना की जायेगी।


डॉ0 रावत ने कहा कि एनयूएचएम के तहत देहादून जनपद के मेहुंवाला में नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई। कंप्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर तहत 244 नए उपकेंद्र-हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों की स्थापना की जायेगी। इसके अलावा 1847 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में निःशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जायेगा। ब्लड सेल प्रोग्राम के तहत थैलीसीमिया के मरीजों को रक्त चढ़ाने हेतु ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेट प्रदान किये जायेंगे। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में नए ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट कक्ष के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। आईपीएचएस मानकों के अंतर्गत 300 शैया वाले उप जिला चिकित्सालय हर्रावाला का निर्माण कार्य पूरा करने के लिये अवशेष बजट स्वीकृत किया गया है। ऐसे ही 200 शैया युक्त मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सालय हल्द्वानी के निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु अवशेष बजट स्वीकृत किया गया है। उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल, जनपद अल्मोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट, लमगड़ा एवं जनपद पौड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू, यमकेश्वर, रिखड़ीखाल, नैनीडांडा में ट्रजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण, लक्ष्मणझूला में भी ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। रेफरल ट्रॉसपोर्ट के तहत डायलसिस हेतु मरीजों को निःशुल्क यातायात सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। डॉ0 रावत ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: एनएचएम के तहत राज्य को मिला 1129.35 करोड़ का बजट देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

  • हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,506)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,247)
  • नैनीताल (6,537)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी