Uttarakhand : नशे के लिए पैसे मांग रहा था बेटा, न मिलने पर कर दी मां की हत्या
फावड़े से सिर पर हमला कर दिया वारदात को अंजाम
Haridwar News – उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की हत्या महज नशे के कारण कर दी। नशेड़ी बेटे ने अपनी मां से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने अपनी मां के सिर पर फावडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा की है। जहां सावन कुमार (20) ने अपनी मां कमलेश (50) पत्नी सूरजभान की सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने युवक को खून में सना देखने के बाद उसके घर पहुंचकर देखा तो उसकी मां खून से लथपथ बाथरूम के अंदर पड़ी हुई थी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और मामले की जानकारी जुटाई।
तब सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता है। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम पर चले गए तो उसने स्मैक के लिए अपनी मां से पैसे मांगे। पैसे न देने पर गुस्सा में आकर मारपीट करने लगा। इसके बाद घर में रखे फावड़े से अपनी मां के सिर पर कई बार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर मां को बाथरूम में खींचकर ले जाने के बाद अंदर डालकर फरार हो गया। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव