Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, कौशल व उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड के माध्यम से उत्पादों को नई पहचान दिलाने की बात कही।
Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

महिला उत्पादों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाएगी सरकार

देहरादून, 19 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सीधा संवाद किया, जिसमें महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर अपने विचार रखे साथ ही सुझाव दिए। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं में कौशल और उद्यमिता विकास से लेकर उनके बनाए उत्पादों का वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला जैसी योजना लागू की गई है। महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए आसान लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की महिलाएं लगातार सशक्त हो रही हैं, खासकर हिमालय जैसी हिम्मत वाली उत्तराखंड की महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित नीतियों का विशेष लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़े कारोबारी समूहों के रूप में विकसित करने के सुझाव पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, सरकार इसके लिए मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना, संचालित कर रही है। साथ ही उत्तराखंड की महिलाओं के तैयार विशिष्ट उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड के जरिए नई पहचान दी गई है। अब सरकार देहरादून के सहस्रधारा रोड पर एक बड़ा सेंटर विकसित कर रही है, जहां सभी 13 जिलों की महिलाओं के बनाए विशिष्ट उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश की महिलाएं सिलाई, बुनाई से लेकर कारखाना चलाने तक में सक्षम हो रही हैं। महिलाओं को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।
जीएमवीएन, केएमवीएन के गेस्ट हाउस के जरिए समूहों के उत्पाद बिक्री के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूहों के उत्पादों को विभिन्न मेलों और आयोजनों के अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के उत्पाद ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने उत्पाद की क्वालिटी पर ध्यान दें, एक बार भरोसा बन जाएगा तो लोग खुद खरीदने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद गुणवत्ता में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों पर भारी पड़ते हैं। एक सवाल पर सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना को वर्षभर लागू किए जाने पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

इस अवसर पर विधायक दलीप रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, नेहा शर्मा, किरण भट्ट, डॉ. प्राची कंडवाल एवं मातृशक्ति उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें 👉  Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली

संवाद में भावुक पल
संवाद के दौरान एक महिला लाभार्थी ने बताया कि जीवन में एक क्षण ऐसा भी आया जब उनका घर तक बिक गया था, बच्चे खाना खाने के लिए भी मोहताज हो गए थे, लेकिन महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने फिर अपने परिवार को संभाला। सरकार की बिना गारंटी का ऋण समूहों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उक्त महिला लाभार्थी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित गीत स्वत:स्फूर्त तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #CMDhami #Dehradun #Matrishakti #UttarakhandMorningPost #WomenEmpowerment

Related Stories

हरिद्वार होटल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में फायर ब्रिगेड की टीमें और पानी के टैंकर तैनात। Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार होटल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू

  • बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • रोजगार

    Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

  • नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

  • दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में फायर ब्रिगेड की टीमें और पानी के टैंकर तैनात। Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,002)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,581)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,021)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,486)
  • नैनीताल (6,648)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (319)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा