Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार

उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास योजनाओं से 18,154 युवाओं को रोजगार और 87 हजार से अधिक को प्रशिक्षण मिला है। जापान व सऊदी अरब में रोजगार, इंडिया स्किल्स में पदक और वर्ल्ड स्किल्स कॉन्फ्रेंस में राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
उत्तराखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेते युवा।

कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य।

ख़बर शेयर करें -

जापान-सऊदी अरब में रोजगार, इंडिया स्किल्स में शानदार प्रदर्शन और ‘स्किल ऑन व्हील्स’ को वर्ल्ड स्किल्स कॉन्फ्रेंस में मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

नैनीताल, 03 जुलाई 2026: राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से उत्तराखंड कौशल विकास समिति (UKSDS) के माध्यम से विभिन्न अभिनव योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड ने कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।

कौशल प्रशिक्षण से हजारों युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान राज्य एवं केंद्र सरकार के कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवधि में कुल 87198 युवाओं का नामांकन किया गया, जिनमें से 70260 युवाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाणन प्राप्त किया, जबकि 18154 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा गया।
ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि राज्य सरकार युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है।

जापानी भाषा प्रशिक्षण: वैश्विक रोजगार की नई उड़ान
राज्य सरकार द्वारा युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के तहत जापानी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के अंतर्गत युवाओं को जापानी भाषा एवं संस्कृति का प्रशिक्षण देकर जापान सहित अन्य देशों में रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।
01 जुलाई 2023 से प्रारंभ इस कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 376 युवाओं एवं युवतियों का पंजीकरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 65 युवक युवतियों को जापान में रोजगार हेतु विभिन्न सेक्टरों में सफलतापूर्वक सेवायोजित किया गया है।
वर्तमान में 14 अभ्यर्थियों द्वारा जर्मन भाषा प्रशिक्षण पास कर लिया गया, जल्द ही वो भी रोजगार से जुड़ेंगे। राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों को विदेशी भाषा प्रशिक्षण शुल्क पर 20 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण अवधि के दौरान युवक युवतियों को ₹220 प्रतिदिन के हिसाब से रहने तथा खाने का दिया जाता है, जिससे अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ उठा सकें।
इसके साथ ही योजना के तहत 30 युवकों को सऊदी अरब में भी रोजगार मिला है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी इस योजना का विस्तार करते हुए अधिकाधिक युवाओं को जर्मन तथा जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025-26 में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राज्य सरकार के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कौशल विकास समिति द्वारा इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025-26 का जिला, राज्य, उत्तर क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफल आयोजन किया गया।
जिला/जोनल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 सितम्बर 2025 के मध्य हल्द्वानी एवं देहरादून में किया गया, जिसमें 29 विभिन्न कौशलों में कुल 83 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इसके बाद आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 83 प्रतिभागियों में से 65 प्रतिभागियों का चयन किया गया। साथ ही Industrial Design Technology (Track-2) के अंतर्गत 2 अतिरिक्त प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस प्रकार राज्य से 27 विभिन्न कौशलों में कुल 40 प्रतिभागियों ने North Regional India Skills Competition 2025-26 के लिए क्वालीफाई किया।
उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य पदक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त 8 प्रतिभागियों को Medallion for Excellence से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

नेशनल इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025-26, जो 27 मार्च से 03 अप्रैल 2026 के मध्य भुवनेश्वर एवं ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई, उसमें उत्तराखंड से 14 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। राज्य के प्रतिभागियों ने 5 विभिन्न कौशलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक अर्जित किए। साथ ही 2 प्रतिभागियों को Medallion for Excellence से सम्मानित किया गया।

विश्व मंच पर उत्तराखंड की प्रतिभा
उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि शंघाई (चीन) में सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता/कॉन्फ्रेंस के लिए राज्य के दो प्रतिभागियों का चयन हुआ है।
इनमें Industrial Design Technology कौशल में पार्थ वोहरा तथा Retail Sales कौशल में सानिया जोशी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था तथा राज्य सरकार के कौशल विकास प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

स्किल ऑन व्हील्स’ परियोजना को मिली वैश्विक पहचान
राज्य सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में संचालित ‘स्किल ऑन व्हील्स’ परियोजना को एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। रबर, केमिकल एवं पॉलिमर स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (RCPSDC) द्वारा संचालित इस परियोजना का चयन सितंबर 2026 में शंघाई (चीन) में आयोजित होने वाले वर्ल्ड स्किल्स कॉन्फ्रेंस 2026 में प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।
विश्वभर से प्राप्त 130 से अधिक आवेदनों में से इस परियोजना का चयन होना इसकी गुणवत्ता, नवाचार तथा प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है।
यह परियोजना राज्य सरकार, उत्तराखंड कौशल विकास समिति (UKSDS) तथा यूएनडीपी (UNDP) के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। परियोजना के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता, प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग, उद्योगों से समन्वय तथा सतत निगरानी के जरिए युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

विश्व कौशल सम्मेलन में इस परियोजना का चयन उत्तराखंड के कौशल विकास मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता है तथा यह राज्य सरकार के गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास प्रयासों की वैश्विक स्वीकार्यता को भी दर्शाता है।

उत्तराखंड कौशल विकास समिति द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं एवं नवाचार *राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को साकार कर रहे हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को आधुनिक कौशल, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भागीदारी तथा वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कौशल प्रशिक्षण, जापानी भाषा कार्यक्रम, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा ‘स्किल ऑन व्हील्स’ परियोजना को विश्व कौशल सम्मेलन में मिली मान्यता यह सिद्ध करती है कि उत्तराखंड आज कौशल विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश के युवा आत्मनिर्भरता, रोजगार और वैश्विक अवसरों की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: ##UkSDS #IndiaSkills #Uttarakhand #UttarakhandJobs #UttarakhandNews #UttarakhandSkillDevelopment #WorldSkills #YouthEmployment

Related Stories

नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

  • नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

  • देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

  • उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,627)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,314)
  • नैनीताल (6,565)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए