उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से मैदान तक इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम , देखें इस दिन भारी बारिश- बर्फबारी
Dehradun , Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आगामी 29 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 26 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौराढ़, देहरादून जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 जनवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा।
इसके बाद 28 और 29 जनवरी को भी राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।
29 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून जिले में कहीं कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार के चलते उक्त जिलों में इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


