उत्तराखंड मौसम: गर्जन के साथ साथ प्री -मानसून की दस्तक , इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में प्री- मानसून ने दस्तक दे दी है ,पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में तेज गर्जना के साथ बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वही कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बुधवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश होगी वही नैनीताल उधम सिंह नगर समेत मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जो झोकेंदार हवाएं भी चल सकती हैं जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में मानसून 25 जून से प्रवेश करने की संभावना है। उससे पहले 21 जून से 24 जून तक राज्य में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों नैनीताल पिथौरागढ़ बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में प्री- मानसून 22 जून से शुरू होगा। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर 21 जून से 24 जून तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


