Uttarakhand: स्कॉर्पियो वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा , हादसे में महिला की मौत
Road Accident Rudraprayag- एसडीआरएफ – डीडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Rudraprayag News – उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है यहां रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण के पास बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया। श्रीनगर से अगस्त्यमुनि जा रहा एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूके 07एफयू-9979 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार महिला की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8:48 बजे हुआ। वाहन श्रीनगर से अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा था, जब अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
टीम ने वाहन से महिला को बाहर निकाला। महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान कुशमलता (42) पत्नी राजीव कुमार निवासी अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। कुशमलता उखीमठ के परकंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थीं।
इस हादसे से परिवार और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


