उत्तराखंड- पुरोला विधायक राजकुमार ने दिया इस्तीफा
देहरादून- पुरोला से कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सौंपा अपना त्यागपत्र जहां पिछले दिनों कांग्रेस से विधायक राजकुमार ने दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया था जिसके बाद से कांग्रेस लगातार उन पर हमला कर रही थी।
नेता प्रतिपक्ष ने उनकी सदस्यता खत्म करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह भी किया था और माना जा रहा था कि अगर इस मामले में सुनवाई होती तो उनकी सदस्यता चली जाती है ऐसे में विधायक ने पहले ही विधायकी से इस्तीफा दे दिया जिससे फजीहत वाली स्थिति से वह बच गए आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक राजकुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिसके बाद तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं और अब आगे की सुनवाई भी होने की संभावना नहीं है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर