Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: प्रत्येक घर , स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल आपूर्ति का सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: प्रत्येक घर , स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल आपूर्ति का सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक

Mohan Chandra Joshi February 14, 2024
ख़बर शेयर करें -

सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार विनी महाजन एवं मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा जल जीवन मिशन की समीक्षा की

सेनिटेशन वर्कर्स के लिए बीमा योजना शुरू करने के निर्देश

Dehradun News : सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार विनी महाजन एवं मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में वर्चुअली सभी जिलाधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा जल जीवन मिशन की समीक्षा की।

सचिव डीडीडब्लयूएस भारत सरकार विनी महाजन एवं मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को सभी ग्राम सभाओं द्वारा ओडीएफ प्लस कैटगरी के तहत उदीयमान, उज्ज्वल तथा उत्कृष्ट रेटिंग के लिए किये जा रहे कार्यों को आईएमआईएस पर अपलोड करने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में वेस्ट मेनेजमेंट के तहत घरेलू स्तर पर टवीन पिट टॉयलेट्स, ग्रे वाटर के लिए एचएच सोक पिट/किचन गार्डन, कम्पोस्ट पिट के साथ ही सामुदायिक समाधानों पर विशेष बल देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारियों को प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट स्थापित करने, सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक का प्रयोग करने, सेनेटरी वेस्ट मेनेजमेंट के लिए सभी सार्वजनिक स्थलों, पर्यटक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे आदि में रेड बिन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपदों में बायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट पर भी गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

प्रदेश में पेयजल के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को प्रत्येक घर, स्कूल, आंगनबाड़ी में पेयजल आपूर्ति का सर्टिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही पेयजल से सम्बन्धित गतिमान योजनाओं की जानकारी वाले स्कीम इर्न्फोमेशन बोर्ड सभी स्थानों विशेषकर पंचायत स्तर पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायतों में इन योजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा करवाने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शत् प्रतिशत घरों, आंगबाड़ियों एवं स्कूलों में पेयजल आपूर्ति हेतु अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, ब्लॉक स्तर, ग्राम स्तर से विस्तृत आंकड़े व सूचनाएं एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के साथ ही इस सम्बन्ध में शिकायतों के ससमय निवारण हेतु मेकेनिज्म मजबूत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पेयजल आपूर्ति हेतु कन्टीजेन्सी प्लान (आकस्मिक योजना) तैयार करने, पंचायत स्तर पर नल जल मित्र का प्रशिक्षण करवाने, लीकेज को तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Harrawala Railway Station: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं को समय से पूरा करना जिलाधिकारियों की निजी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में आने वाली बाधाओं व समस्याओं को तत्काल मुख्य सचिव के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने सचिवालय समेत राज्य के सभी सार्वजनिक भवनों, होटलों, बड़े संस्थानों में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम के तहत हॉस्पिटिलिटी क्षेत्र में होटल्स, होम स्टे, लॉजस, धर्मशालाओं, टै्रकिंग कैम्पस आदि में स्वच्छता, शौचालय, ग्रे वाटर मेनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट तथा अपशिष्ट प्रबंधन आदि के आधार पर स्वच्छता रेटिंग दी जाती है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसे प्रदेश के सभी सार्वजनिक भवनों एवं होटल्स, होम स्टे आदि पर लागू करने की बात कही। मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को होटल मालिकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हमें राज्य में ग्रीन स्टेट की अवधारणा को बढ़ावा देना है तथा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-2026 पर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक, साझा कार्ययोजना पर बनी सहमति

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सेनिटेशन वर्कर्स के लिए बीमा योजना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक के उपयोग के सम्बन्ध में एक बैठक लोक निर्माण विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के जल्द आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि फरवरी 2024 तक ओडीएफ प्लस ग्रामों के मामले में राष्ट्रीय कवरेज 87.5 प्रतिशत है तथा उत्तराखण्ड में यह 87.36 प्रतिशत रहा है। राज्य के कुल 95 ब्लॉक में से 62 ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट स्थापित हो चुकी हैं। राज्य के कुल 14977 ग्रामों में से 9848 ग्राम सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट से आच्छादित है। राज्य के 9890 ग्राम ग्रे वाटर मेनेजमेंट से आच्छादित हो चुके हैं।

बैठक में सचिव अरविन्द सिंह हयांकी, भारत सरकार से अपर सचिव तथा एमडी जल जीवन मिशन चन्द्रभूषण कुमार, एमडी स्वच्छ भारत मिशन जितेन्द्र श्रीवास्तव, निदेशक जल जीवन मिशन रंजीत कुमार, वर्चुअली सभी जनपदों के जिलाधिकारी तथा केन्द्र तथा राज्य सरकार के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: प्रत्येक घर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल आपूर्ति का सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक

Related Stories

रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, प्रतीकात्मक फोटो Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
देहरादून में 18 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित करने संबंधी जिलाधिकारी का आदेश। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल हल्द्वानी जेल का निरीक्षण करती हुईं। हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Harrawala Railway Station: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Harrawala Railway Station: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

  • हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, प्रतीकात्मक फोटो Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

  • देहरादून में 18 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित करने संबंधी जिलाधिकारी का आदेश। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

  • राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल हल्द्वानी जेल का निरीक्षण करती हुईं। हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,810)
  • उधमसिंह नगर (1,300)
  • क्राइम (3,439)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (674)
  • देहरादून (10,884)
  • नैनीताल (6,391)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,080)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (899)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी