Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान

ओलंपिक-2036 को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है। प्रतिभाओं के चयन के लिए वैज्ञानिक एवं पारदर्शी व्यवस्था विकसित करने के साथ स्कूल स्तर से खिलाड़ियों की पहचान, कोचिंग, फिटनेस और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष फोकस किया जाएगा।
Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
ओलंपिक-2036 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उत्तराखंड के मुख्य सचिव

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को तैयार करने की रणनीति पर बैठक

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव ने प्रतिभाओं के चयन से लेकर प्रशिक्षण तक मिशन मोड में काम करने के दिए निर्देश; स्कूल स्तर से टैलेंट हंट और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पर जोर

देहरादून , 19 अगस्त 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश की क्षमता और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप खेलों की पहचान करते हुए खिलाड़ियों को अभी से व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड के पोटेंशियल के आधार पर खेलों का चयन किया जाए। ऐसे खेलों को प्राथमिकता दी जाए, जिनमें प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को प्राथमिकताओं में और आगे लाने की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग द्वारा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड में कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश

मुख्य सचिव ने प्रतिभाओं की पहचान के लिए टैलेंट हंट जैसे कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उनके लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए एक रोबस्ट और वैज्ञानिक प्रणाली विकसित की जाए, ताकि प्रतिभा का चयन पारदर्शी एवं वैज्ञानिक मानकों के आधार पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रारंभिक चरण में 100 से 150 प्रतिभावान बच्चों को चिह्नित कर उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। इन बच्चों के लिए प्रो-एक्टिव होकर प्रशिक्षण, कोचिंग, फिटनेस और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने स्कूल स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें तैयार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल एजुकेशन सिस्टम में खेलों को और प्रभावी ढंग से शामिल करने की आवश्यकता है। इसके लिए स्कूलों में कार्यरत पीटीआई के सेंसिटाइजेशन और ग्रूमिंग पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि वे बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने में प्रभावी भूमिका निभा सकें तथा स्कूलों में सकारात्मक खेल वातावरण विकसित हो। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों की क्षमता निर्माण भी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

मुख्य सचिव ने वर्तमान के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अच्छे प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाकर भविष्य के लिए प्रशिक्षित कोच के रूप में तैयार करने की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही। कहा कि इससे प्रदेश में आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण कोचों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बच्चों के चिन्हीकरण, कोच की उपलब्धता और प्रशिक्षण शुरू किए जाने की टाइमलाइन अभी से निर्धारित की जाए। प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट लक्ष्य एवं समयसीमा तय करते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि ओलंपिक-2036 को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें वैज्ञानिक तरीके से तैयार करने और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए सक्षम बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं। उत्तराखण्ड में उपलब्ध खेल प्रतिभा को उचित मंच, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. रणवीर सिंह चौहान एवं अपर सचिव नमामि बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #Olympics2036 #SportsDevelopment #SportsNews #SportsTalent #UttarakhadNews

Related Stories

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

  • हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

  • बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

  • भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

  • विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,653)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,528)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,008)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,327)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें