Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस विभाग में चार अधिकारियों के हुए तबादले , देखें सूची
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने चार पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आईजी कार्मिक डॉ. योगेंद्र रावत ने पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। आदेश के अनुसार जनहित और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। हल्द्वानी सिटी के तेजतर्रार अधिकारी सीओ नितिन लोहानी को नई तनाती दी गई है।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है
1- जूही मनराल
वर्तमान तैनाती – हरिद्वार
नई तैनाती -अभिसूचना मुख्यालय
2.नितिन लोहानी (CO हल्द्वानी)
वर्तमान तैनाती – नैनीताल (हल्द्वानी क्षेत्र)
नई तैनाती – CBCID हल्द्वानी
3.रविकान्त सेमवाल
वर्तमान तैनाती – सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
नई तैनाती – नैनीताल
4.दिपेन्द्र सिंह
वर्तमान तैनाती – 40वीं वाहिनी PAC
नई तैनाती – हरिद्वार

आईजी कार्मिक द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर