Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand New: उत्तराखंड में 25 अप्रैल से शुरू होगी भवन गणना , पूछे जाएंगे यह 33 अहम सवाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand New: उत्तराखंड में 25 अप्रैल से शुरू होगी भवन गणना , पूछे जाएंगे यह 33 अहम सवाल

Mohan Chandra Joshi February 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। गृह मंत्रालय ने देशभर में होने वाली आगामी जनगणना के तहत मकानों की गणना के संबंध में 33 सवालों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड में 25 अप्रैल से 24 मई तक मकान गणना का कार्य प्रस्तावित है। जनगणना निदेशालय ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान गणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी प्रश्न पूरी तरह गोपनीय रहेंगे और किसी भी स्तर पर साझा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बिना किसी आशंका के सही जानकारी देनी चाहिए, क्योंकि यह आंकड़े सरकारी योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में सहायक होते हैं।

19 से 28 फरवरी तक प्रशिक्षण –
जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए जिलावार प्रशिक्षण 19 से 28 फरवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण सत्रों में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और सेंसस क्लर्क को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान नए प्रावधानों, प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से सीएमएमएस पोर्टल के उपयोग पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

मकान की स्थिति से लेकर सुविधाओं तक पूछे जाएंगे सवाल –
इस बार मकान गणना के दौरान भवन नंबर, मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान की स्थिति और उपयोग जैसी जानकारियां ली जाएंगी। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम और सामाजिक वर्ग, स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या और विवाहित दंपतियों की संख्या भी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई


पेयजल का स्रोत, बिजली या अन्य प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और बाथरूम की उपलब्धता, रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी। साथ ही टीवी, रेडियो, इंटरनेट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, वाहन आदि संसाधनों के बारे में भी सवाल किए जाएंगे। परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज और मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए) भी दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

योजनाओं के लिए अहम आधार –
विशेषज्ञों का मानना है कि मकान गणना से प्राप्त आंकड़े राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं—जैसे आवास, पेयजल, स्वच्छता और डिजिटल कनेक्टिविटी—की योजना बनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गणना कर्मियों को सही और पूरी जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

इस बार ये 33 सवाल होंगे शामिल –

  1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना नंबर)
  2. जनगणना मकान नंबर
  3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट, टाइल, पत्थर आदि)
  4. मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट आदि)
  5. मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट आदि)
  6. मकान का उपयोग
  7. मकान की हालत (अच्छी, कच्ची छत, कंक्रीट छत आदि)
  8. परिवार क्रमांक
  9. परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
  10. परिवार के मुखिया का नाम
  11. परिवार के मुखिया का लिंग
  12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य से संबंधित है
  13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
  14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरे (वन रूम, टू रूम, थ्री रूम आदि)
  15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या
  16. पेयजल का मुख्य स्त्रोत (टैप वाटर, ट्यूबवेल, हैंडपंप या अन्य)
  17. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
  18. प्रकाश का मुख्य स्त्रोत (बिजली, सोलर बिजली, केरोसिन आदि)
  19. शौचालय की सुलभता
  20. शौचालय का प्रकार
  21. गंदे पानी की निकासी (खुली, ढकी नाली या कोई नहीं)
  22. बाथरूम की उपलब्धता
  23. रसोईघर और एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
  24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन (एलपीजी या पीएनजी)
  25. रेडियो, ट्रांजिस्टर
  26. टेलीविजन
  27. इंटरनेट सुविधा
  28. लैपटॉप, कंप्यूटर
  29. टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन
  30. साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड
  31. कार, जीप, वैन
  32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
  33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News Uttarakhand Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking uttarakhand morning post latest news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
कोसी नदी में किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई

  • कोसी नदी में किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी

  • पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,706)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,540)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,349)
  • नैनीताल (6,587)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (950)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार