Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान ,सीएम धामी ने किया अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान ,सीएम धामी ने किया अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण

Mohan Chandra Joshi August 13, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुच्चु पानी, देहरादून में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमर्गाइं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं सविता कपूर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण किया। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई एवं गुच्चू पानी में अमृत वाटिका के लिए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ दिलाई गई एवं सेल्फी भी ली गई। मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी सेल्फी merimaatimeradesh.Gov.in पर अपलोड करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम में उपस्थित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज मुख्य सेवक के रूप में उन्हें सभी को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें उन वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिन्होंने देश की माटी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी। प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत काल में देशवासियों को पंच प्रण दिए हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का प्रण, भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व एवं उसका संरक्षण करने का प्रण तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का प्रण। जिस प्रकार आज तक हमने प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए प्रत्येक अभियान को अपना सम्पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दिया है, उसी प्रकार मुझे विश्वास है कि हम ’मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान को भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज सेना न केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति पताका सम्पूर्ण विश्व में फैल रही है। सरकार जहां एक ओर सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है, वहीं दूसरी ओर सैनिकों और उनके परिवारों को मिल रही सुख-सुविधाओं का भी खयाल रख रही है। प्रधानमंत्री जी निरंतर सैनिकों के साहस और मनोबल को बढ़ा रहे हैं। राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सैनिकों एवं उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का निर्णय भी इसी आशय से लिया है। उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में वृद्धि की गई है। उत्तराखण्ड से द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन की पेंशन प्रतिमाह 8 हजार रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये की गई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य में पांचवें धाम की नींव रखते हुए एक भव्य और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। सवाड़ में भी सैनिकों की स्मृति में स्मारक बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता सैनानियों और वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा आज यहां पर स्थापित शिलाफलकम् में 33 अमर शहीदों और सैनानियों का नाम अंकित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान है। “मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन“ नाम शीर्षक के साथ इस अभियान में उत्तराखण्ड में अब तक 2000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी के 75 वर्ष के पूरे होने और आजादी के अमृत महोत्सव का समापन करने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान हमारे देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के अलग-अलग राज्यों के ग्रामों से 7500 कलशों में मिट्टी लाई जाएगी। इस मिट्टी से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन्हीं गुमनाम शहीदों को सम्मान देने उनके बलिदान को सलाम करने का एक अवसर है। ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वीरभूमि एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के 95 विकासखण्डों से पवित्र माटी के कलशों को कर्तव्य पथ के लिए रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि देश के स्वतंत्रा सेनानियों एवं अमर शहीदों के सम्मान में देशभर में व्यापक स्तर पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हमारे इन महानायकों द्वारा देश सेवा के लिये दिये गये योगदान से हमारी युवा पीढ़ी अच्छी तरह परिचित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर सचिव राधिका झा, आयुक्त ग्राम्य विकास आनन्द स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, नगर आयुक्त मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम धामी ने किया अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण

Related Stories

नैनीताल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम
  • शिक्षा

Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सड़क विकास योजना Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
मटोगी गांव की पहाड़ी चोटी पर स्थित ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: CM धामी के आह्वान पर कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया, खटीमा में 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: CM धामी के आह्वान पर कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया, खटीमा में 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather: 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून पुलिस में 22 अधिकारियों के तबादले के बाद नई तैनाती Dehradun News: देहरादून पुलिस में 22 अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: देहरादून पुलिस में 22 अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम
    • शिक्षा

    Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सड़क विकास योजना Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव

  • मटोगी गांव की पहाड़ी चोटी पर स्थित ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: CM धामी के आह्वान पर कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया, खटीमा में 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: CM धामी के आह्वान पर कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया, खटीमा में 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी

  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather: 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,569)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,288)
  • नैनीताल (6,548)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,205)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (652)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र Uttarakhand News: CM धामी के आह्वान पर कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया, खटीमा में 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी Uttarakhand News: CM धामी के आह्वान पर कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया, खटीमा में 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी Uttarakhand Weather: 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी Uttarakhand Weather: 26-27 सितंबर को रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी