Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: पहाड़ में सातों-आठों पर्व की धूम ,देखिए देवभूमि संस्कृति की अद्भुत झलक (Video)
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

उत्तराखंड: पहाड़ में सातों-आठों पर्व की धूम ,देखिए देवभूमि संस्कृति की अद्भुत झलक (Video)

Mohan Chandra Joshi August 31, 2021
ख़बर शेयर करें -

Almora News- उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सातों-आठों महोत्सव की धूम मची हुई है।

अल्मोड़ा जिले के सिरोला गांव में सातों-आठों (गमरा पर्व) पूर्ण आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोकगायक नैन नाथ , ग्राम प्रधान विक्की गोस्वामी ,सुंदर गोस्वामी, गणेश ,बच्ची नाथ गोस्वामी, तिल्लू गोस्वामी , गोविंद नाथ समेत तमाम कलाकार झोड़ा चाचरी की समा बांध रहे हैं।

पंचमी तिथि से शुरु हुए सातों आंठू महोत्सव में भजन कीर्तन के अलावा झोड़ा-चांचरी का आयोजन किया गया। इस महोत्सव को गमरा देवी भी कहा जाता है। कुलदेवी के रूप में पूजित मां गमरा की पूजा अर्चना में गांव के सभी लोग भारी संख्या में शामिल होते है। जिसमें दूर दराज से भी लोग भारी संख्या में गौरा-महेश के दर्शन को आते हैं। भादो मास की पंचमी तिथि को पांच प्रकार के अनाज जिन्हे बिरुड़ा कहा जाता है जिसे महिलाएं अपने घरों मे तांबे के बर्तन में भिगोती है। उसके उपरांत सप्तमी को उक्त विरुड़े सामूहिक रूप से विधिविधान से धोये जाते है। तथा उस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने हाथ में अभिमंत्रित दूबधागा बांधती है । अगले दिन अष्टमी को विरुड़े गौरी-महेश को चढाए जाते है । इस दिन भी महिलाएं दिन भर व्रत कर गले में अभिमंत्रित दूब धागा बांधती है। मां गौरी व भगवान महेश की पूजा, अर्चना व्रत पति की दीघार्यू व घर में सुख शांति के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

.पढ़िए सातों-आठों की लोककथा

विरूड़ाष्टमी के दिन महिलायें गले में दुबड़ा (लाल धागा) धारण करती हैं पौराणिक कथाओं के अनुसार पुरातन काल में एक ब्राहमण था जिसका नाम बिणभाट था। उसके सात पुत्र व साथ बहुएं भी थी लेकिन इनमें से सारी बहुएं निसंतान थी। इस कारण वह बहुत दुखी था। एक बार वह भाद्रपद सप्तमी को अपने यजमानों के यहां से आ रहा था। रास्ते में एक नदी पड़ती थी। नदी पार करते हुए उसकी नजर नदी में बहते हुए दाल के छिलकों में पड़ी| उसने ऊपर से आने वाले पानी की ओर देखा तब उसकी नजर एक महिला पर पड़ी जो नदी के किनारे कुछ धो रही थी| वह उस स्त्री के पास गया वहां जा के देखा वह स्त्री कोई और नहीं बल्कि स्वयं पार्वती थी, और कुछ दालों के दानों को धो रही थी। बिणभाट ने बड़ी सहजता से इसका कारण पूछा तब उन्होंने बताया कि वह अगले दिन आ रही विरूड़ाष्टमी पूजा के विरूड़ों को धो रही है। तब बिणभाट ने इस पूजा की विधि तथा इसे मिलने वाले फल (आशीर्वाद) के बारे में जानने की इच्छा की तब माँ पार्वती ने इस व्रत का महत्व बताया| भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को महिलायें व्रत रख कर बिरूड़ों को गेहूँ, चना, मास, मटर, गहत पञ्च अनाज को उमा-महेश्वर का ध्यान करके घर के एक कोने में अखंड दीपक जलाकर तांबे के बर्तन में भिगा दिया जाता है। दो दिन तक भीगने के बाद तीसरे दिन सप्तमी को इन्हें धोकर साफ कर लिया जाता है। अष्टमी को व्रतोपवास करके इन्हें गौरा-महेश्वर को चढ़ाया जाता हैं| भाट ने घर आकर बड़ी बधु को यथाविधि बिरूड़ भिगाने को कहा। बहु ने ससुर के कहे अनुसार अगले दिन व्रत रखकर दीपक जलाया और पंच्च अनाजो को एकत्र कर उन्हें एक पात्र में डाला। जब वह उन्हें भिगो रही थी तो उसने एक चने का दाना मुंह में डाल लिया जिससे उसका व्रत भंग हो गया। इसी प्रकार छहों बहुओं का व्रत भी किसी न किसी कारण भंग हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

सातवीं वहु सीधी थी। उसे गाय-भैंसों को चराने के काम में लगाया था। उसे जंगल से बुलाकर बिरूड़े भिगोने को कहा गया। उसने दीपक जला बिरूड़े भिगोये। तीसरे दिन उसने विधि विधान के साथ सप्तमी को उन्हें अच्छी तरह से धोया| अष्टमी के दिन व्रत रखकर शाम को उनसे गौरा-महेश्वर की पूजा की। दूब की गांठों को डोरी में बांध दुबड़ा पहना और बिरूड़ों का प्रसाद ग्रहण किया। मां पार्वती के आशीर्वाद से दसवें माह उसकी कोख से पुत्र ने जन्म लिया। बिणभाट प्रसन्न हो गया। तभी से महिलाऐं संतति की कामना तथा उसके कल्याण के लिए आस्था के साथ इस व्रत को किया करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora Almora News Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा अल्मोड़ा ब्रेकिंग उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: पहाड़ के इस गांव में सातों-आठों पर्व की धूम उत्तराखंड: पहाड़ में सातों-आठों पर्व की धूम देखिए देवभूमि संस्कृति की अद्भुत झलक (Video देखिए देवभूमि संस्कृति की अद्भुत झलक (Video) देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
अल्मोड़ा में विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन शव बरामद होने के बाद SDRF की टीम खोज अभियान में जुटी। Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

  • लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

  • दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

  • चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  • अल्मोड़ा में विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (296)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,014)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,583)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (771)
  • देहरादून (11,490)
  • नैनीताल (6,651)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (320)
  • बागेश्वर (993)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश