Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी , इन जिलों में अगले चार दिन मूसलाधार बरसात का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी , इन जिलों में अगले चार दिन मूसलाधार बरसात का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 27, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 30 जुलाई तक मानसून की एक्टिविटी तेज रहने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर, उधम सिंह नगर समेत पांच जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य आठ जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत आपदा विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।uttarakhand weather update

30 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में 30 जुलाई तक मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी। 27 और 28 जुलाई को पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश का दौर रहेगा वही इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है। चार दिन तक कई जिलों में अच्छी बारिश होगी।
पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। भूस्खलन से रोड बंद हो सकते हैं। नदी-नालों के आसपास सतर्क रहें। दो दिन मुश्किल भरे रहेंगे। uttarakhand weather update

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

लगातार बारिश से 304 सड़कें बंद

राज्य में लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और तीन बॉर्डर मार्ग, 18 राज्य मार्ग सहित कुल 304 सड़कें बंद हैं। उत्तर काशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94 ) डाबरकोट में मलबा, बोल्डर लगातार आने के कारण यातायात के अवरुद्ध है। ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-108) लालढांग मलबा आने के कारण बाधित है। बीआरओ द्वारा मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही की जा रही है। गंगोत्री गौमुख पैदल मार्ग यातायात के लिए सुचारू है।

चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) कमेड़ा के पास 100 मीटर रोड वॉशआउट होने और नंदप्रयाग टंगणी, पागलनाला में मलवा आने के कारण अवरुद्ध है। गोपेश्वर-मंडल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107ए) यातायात के लिए खुला है। कर्णप्रयाग-गैरसैण राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) कालीमाटी के पास वॉशआउट होने से अवरुद्ध था। जिसे छोटे वाहनों के लिए सुचारू कर दिया गया है और बड़े वाहनों के लिए मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही की जा रही है। जोशीमठ मलारी बॉर्डर रोड जुम्मा के पास वॉशआउट होने से यातायात मार्ग पर पैदल आवागमन के लिए पैदल पुल का निर्माण कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) स्थान टरशाली के किमी 65 में अवरुद्ध है। बंद मार्ग को खोलने के लिए कार्य जारी है। uttarakhand weather update

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

भूस्खलन की चपेट में आए मकान और मवेशी

टिहरी गढ़वाल। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं तो वहीं भारी बारिश के चलते पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई है। टिहरी जनपद अंतर्गत घनसाली के बूढाकेदार क्षेत्र से खबर आ रही है। जहां बालगंगा तहसील के ग्राम कोट बूढ़ाकेदार में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा रिहायशी इलाके में आ गया। इस मलबे की चपेट में करीब चार मकान आ गए हैं। वहीं कई पशु भी मलबे में दबे हैं। मकानों के मलबे में दबने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी घनसाली समेत राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर मुआयना कर प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

बता दें कि बूढाकेदार के कोट गांव में भारी भूस्खलन से चार मकान सहित मवेशियों के दबने की सूचना से जिले में हड़कंप मचा है। यहां कहीं चमोली जैसा हादसा न हो जाए इसके लिए बिजली विभाग भी सतर्क हो गया है। यूपीसीएल को विद्युत ब्रेक डाउन करने के लिए सूचित किया गया है। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम को भी प्रभावित इलाके में पहुंची है, ऐसी आशंका है कि मकान के अंदर कई पशु दबे हैं। बूढाकेदार के कोट गांव में भारी हुए भूस्खलन में उमेद सिंह, सुंदरलाल, जयंतीलाल, देवदास, दीपू लाल, सिन्दू लाल और गोपाल लाल के मकान पूरी तरह से चपेट में आ गये।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सतीश रतूड़ी ने बताया कि मलबा आने से कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को भी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि सुबह के समय यह लोग मकान से बाहर आंगन में आए हुए थे सामने से लोगों की चिल्लाने की आवाज आई कि पहाड़ी से मलबा आ रहा है तो आनन फानन में यह लोग मकान से बाहर निकल गए। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकानों के अंदर कई पशु दब गये हैं। टिहरी जिले में बारिश ने कहर मचा रखा है। uttarakhand weather update

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड मौसम अपडेट

Related Stories

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

  • हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

  • नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,822)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,407)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत