Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Job: मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Job: मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Mohan Chandra Joshi March 16, 2026
ख़बर शेयर करें -

शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का किया वर्चुअल शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को प्रदान की गई सरकारी नौकरी – मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित सभी सफाई निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज आपके जीवन में एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 63 स्थानीय नगर निकाय थे। आज प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका परिषद और 51 नगर पंचायत सहित कुल 108 स्थानीय नगर निकाय हैं। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आज हमारे शहर विकास और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं। राज्य सरकार प्रदेश के अपने इन शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दिशा में हमारे स्थानीय निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कूड़ा प्रबंधन से लेकर नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के सुचारू संचालन तक की बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं संस्थाओं के कंधों पर होती है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय हमारे शहरों के समग्र विकास के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। सफाई निरीक्षक इसकी नींव के पत्थर हैं। प्रदेश में नगर निकायों की प्रशासनिक और तकनीकी क्षमता को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। पिछले करीब 5 वर्षों में शहरी निकायों में 63 अधिशासी अधिकारियों, 22 कर एवं राजस्व निरीक्षकों तथा 32 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। 63 सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति हमारे नगर निकायों की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त निरीक्षक अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश के शहरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, आध्यात्म और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहाँ स्थित चारधाम और गंगा-यमुना के पावन तीर्थ हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। वर्ष 2027 में कुंभ मेले का आयोजन होना है और अगले महीने से चारधाम यात्रा भी प्रारंभ होने वाली है। ऐसे अवसरों पर शहरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। इसमें नगर निकायों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जहाँ एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, खुले में शौच मुक्त अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: फार्मर आईडी बनवाएं किसान, कृषि योजनाओं का लाभ होगा आसान, डीएम की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए आश्रय योजना संचालित की जा रही है। कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया है और कूड़ा वाहनों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है तथा 11 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को ‘स्वच्छता सैनानी सम्मान’ के रूप में प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में राज्य को और प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, बंशीधर भगत, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking uttarakhand morning post latest news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड रोजगार समाचार ़ उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य का स्वागत करते शिक्षक संगठन के पदाधिकारी। Nainital News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत, शिक्षक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत, शिक्षक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, जांच करती उत्तराखंड एसटीएफ। Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना को दर्शाता मौसम दृश्य। Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य का स्वागत करते शिक्षक संगठन के पदाधिकारी। Nainital News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत, शिक्षक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत, शिक्षक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

  • एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, जांच करती उत्तराखंड एसटीएफ। Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार

  • उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप

  • ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

  • उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना को दर्शाता मौसम दृश्य। Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,938)
  • उधमसिंह नगर (1,361)
  • क्राइम (3,574)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (765)
  • देहरादून (11,455)
  • नैनीताल (6,634)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,240)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत, शिक्षक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता Nainital News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत, शिक्षक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट