उत्तराखंड: यहां मंदिर में महंत का शव मिलने से सनसनी ,हत्या की आशंका पर तफ्तीश शुरू
Haridwar News-इन दिनों उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हर जिले में अपराध बढ़े है। खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की के मंगलौर से है। जहाँ एक कमरे में महंत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया।फॉरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगरप्रिंट भी इकट्ठा किए।
मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर गांव के पास ही स्थित मंदिर के कमरे से एक महंत का शव मिला। मृतक सुखराम निवासी मिरगपुर थाना देवबंद के भतीजे संदीप ने अज्ञात के खिलाफ मंगलौर कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है घटनाक्रम के मुताबिक कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडा लगा हुआ था और अंदर शव पड़ा हुआ था। शव पर करंट भी लगाया गया था। शव पांच से सात दिन पुराना था। हत्यारे हत्या के बाद शव को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गए।
हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया
प्रभारी एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों और फॉरेंसिक लैब की मदद से हत्यारोपी का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।रोजाना उठने बैठने वाले करीब आधा दर्जन संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


