उत्तराखंड -( हादसा ) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार ,एक की मौत, दो गंभीर
SDRF ने चलाया राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के सिमली- सलेश्वर मोटर मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये है। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया।
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार की देर रात वाहन संख्या यूके 11 टीए – 3050 सिमली से सिमलट गांव की ओर जा रहा था जो कि अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में सिमलट गांव निवासी 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेमलाल है जबकि घायलों में कनोठ निवासी 40 वर्षीय संतोष चौहान पुत्र प्रेम सिंह तथा सिमलट गांव निवासी 42 वर्षीय आशीष कंडवाल पुत्र चक्रधर कंडवाल शामिल है।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ओर एसआई कुलदीपक पांडेय के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भिजवाया जबकि मृतक के शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। Chamoli News ,चमोली न्यूज

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


