उत्तराखंड – भीषण सड़क हादसा , अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गाड़ी ,दो की मौत चार घायल
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
Tehri Garhwal News: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल है।
टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल- नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया।
बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है। अन्य सभी घायल ठीक हैं।
वाहन में दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर,शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर
आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष),शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष),बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष) सुनील पुत्र छप्पन सिहं (26) सवार थे। Tehri Garhwal News, टिहरी गढ़वाल न्यूज , टिहरी एक्सीडेंट न्यूज

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक