उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा , गहरी खाई में गिरा ट्रक , तीन लोगों की मौत
- पुलिस एसडीआरएफ मौके पर , रेस्क्यू अभियान जारी
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां एक ट्रक के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई , सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यहां पौड़ी- देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास आज सुबह तड़के एक ट्रक दो 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से तीन शव बरामद किये। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


