उत्तराखंड- यहां बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग , दो सिपाही घायल
- घटना के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
Haridwar News: यहां लक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार की शाम पांच बजे के आसपास लक्सर कोतवाली की कस्बा चौकी में तैनात सिपाही पंचम प्रकाश व राजेंद्र सिंह एक ही बाइक पर नगर में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको एक बाइक पर सवार दो में से एक युवक के हाथ में तमंचा दिखा। इस पर सिपाही दूसरी बाइक का पीछा करने लगे। लक्सर नगर के फ्लाईओवर पर सिपाहियों ने अपनी बाइक बदमाशों से आगे निकालकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाहियों पर फायरिंग कर दी। बताया गया है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए। बदमाशों की गोली लगने से दोनों सिपाही घायल होकर गिर पड़े। उनके गिरते ही बदमाश फरार हो गए। लोगों ने दोनो घायल सिपाहियों को पास के निजी नर्सिंग होम भिजवाया।
उधर, सिपाहियों को गोली मारने की सूचना मिलते ही सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी व कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट भारी पुलिसबल के साथ तुरंत नर्सिंग होम पहुंचे और घटना की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने सिपाही राजेंद्र सिंह को गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि, दूसरे सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस पूरे जिले में चेकिंग कर रही है। सीओ नेगी ने बताया कि बदमाशों की जल्दी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस ने जारी की अपील


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर