Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड रोजगार समाचार: इस विभाग में चतुर्थ श्रेणी पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड रोजगार समाचार: इस विभाग में चतुर्थ श्रेणी पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2025
ख़बर शेयर करें -

चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात

अधिकारियों को दिये भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इन सभी पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जायेगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। कार्मिकों की शीघ्र तैनाती के लिये विभागीय अधिकारियों भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार शिक्षा विभाग में बुनियादी ढ़ांचे के साथ ही मानव संसाधन उपलब्ध कराने में जुटी है। इसी कड़ी में सरकार ने विभाग के विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 रिक्त पदों (मृत संवर्ग) को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित करने की मंजूरी दे दी है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सहित एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक/प्राथमिक (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी मध्यमिक व बेसिक कार्यालय में कुल 334 चतुर्थ श्रेणी के पदों को आउटसोर्स में परिवर्तित कर दिया है। इसी प्रकार 1000 छात्र संख्या से अधिक प्रत्येक इंटर कॉलेज में परिचारक के 2, स्वच्छक/सह चौकीदार के 1 पद को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित किया गया है। जबकि 500 से 1000 छात्र संख्या वाले इंटर कॉलेजों में 1-1 परिचारक व चौकीदार, 500 छात्र संख्या से नीचे इंटर कॉलेजों व हाईस्कूलों में 1-1 चौकीदार के पद आटसोर्स के लिये स्वीकृत किये गये हैं। जबकि ऐसे नवीन उच्चीकृत विद्यालय जिनमें चतुर्थ श्रेणी व स्वच्छक के पद सृजित नहीं है वहां भी चौकीदार का 1 पद आउटसोर्स के तहत स्वीकृत किया गया है। इस प्रकार राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के 2023 पदों को आउटसोर्सिंग के पदों में परिवर्तित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

विभगाय मंत्री ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी के कुल 2364 पदों को शीघ्र ही आउटसोर्स के माध्यम से भरा जायेगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगा। आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रत्येक माह 15,000 रूपये मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति में राज्य में प्रचलित आरक्षण नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जायेगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Government Job Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड रोजगार समाचार ़ उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लेखक शशि रंजन कुमार। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोरी का आरोपी और बरामद स्कूटी। हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
दिवंगत एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल तस्वीर। उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
एसआईआर और डिजिटलाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते उत्तराखंड पुलिस के एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लेखक शशि रंजन कुमार। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोरी का आरोपी और बरामद स्कूटी। हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • दिवंगत एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल तस्वीर। उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

  • एसआईआर और डिजिटलाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,495)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (952)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (633)
  • देहरादून (10,731)
  • नैनीताल (6,316)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,032)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,345)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश