Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: डीएम ने तोड़ा अंग्रेजी नमक कानून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: डीएम ने तोड़ा अंग्रेजी नमक कानून

Mohan Chandra Joshi October 2, 2024
ख़बर शेयर करें -

,नून नदी से जल भरकर दिलाई स्वतत्रंता आन्दोलन की याद

ऐतिहासिक स्थलों एवं सांस्कृतिक धरोहर तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की अहम जिम्मेदारी हैः डीएम

देहरादून 02 अक्टूबर। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऐतिहासिक महत्वपूर्ण विरासत स्थल पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और विरासत विशेषज्ञों सहित युवाओं के बीच जन संवाद के माध्यम से स्वच्छता तथा जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने इस स्थान पर ‘नून’ से नमक आन्दोलन का नेतृत्व किया था। विगत दिनों से जिलाधिकारी युवाओं और सामाजिक संगठनों के साथ ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए उनकी स्वच्छता और संरक्षण का कार्य भी कर रहे हैं। गांधी जयंती के अवसर पर ‘‘खारा खेत’ में इस कार्यक्रम का आयोजन इन उद्देश्यों की पूर्ति को और अधिक विस्तार देगा, ऐसा मेरा मानना है।

 ऐतिहासिक स्थल खाराखेत में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया तथा इसके उपरान्त उन्होने इस ऐतिहासिक स्थल पर वृक्षारोपण भी किया। खाराखेत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 1930 को ‘नून’ नदी के पानी से नमक बनाकर अंग्रेजों की नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई थी। जिलाधिकारी ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां पर स्वतंत्रता सग्राम सैनानियों ने नमक बनाया था, जिलाधिकारी ने ‘नून’ नदी से जलभरकर स्वतत्रंता आन्दोलन की याद दिलाई। 
जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासतों के लिए भी पहचाना जाता है, इसी क्रम में आज हम एक महत्वपूर्ण विरासत स्थल पर एकत्रित हुए हैं। ‘खारा खेत’ में वर्ष 1930 में देहरादून के स्वतंत्रता सेनानियों ने स्थानीय ‘नदी’ में नमक बनाकर अंग्रेजों के नमक कानून का विरोध किया और उस नमक को देहरादून के ‘टाउन हॉल’ में विक्रय किया। आज हम नगर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और विरासत विशेषज्ञों सहित युवाओं के समूह के साथ इस स्थल पर जन संवाद के माध्यम से स्वच्छता तथा जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने इस स्थान पर स्वतंत्रता के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।


उन्होंने कहा कि विगत दिनों पहाड़ी पेडलर्स के युवाओं द्वारा ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए उनकी स्वच्छता और संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर सहयोग प्रदान करेगा।    जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक संगठन, युवाओं स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ इस ऐतिहासिक स्थल पर उपस्थित रहने का एक ही उद्देश्य है कि यहां अपनी ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विरासत के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जनमानस तक एक संदेश जा सके। स्वच्छता जल संरक्षण ऐतिहासिक स्थलों का संवर्धन एवं संरक्षण आर्थिक प्रगति के साथ-साथ इनको भी संरक्षित रखना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की मांग पर खाराखेत में हेरिटेज पर्यटन दृष्टिकोण से विकसित करने की मांग पर उक्त स्थल पर बैठने, संवाद हेतु निर्माण एवं जल संयोजन हेतु मोके पर स्वीकृति दी तथा पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश सीडीओ को दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड जी द्वारा विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं हेरिटेज  स्थलों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन पर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनकी प्ररेणा से देश एवं राज्य में हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने हेतु विशेष प्रयास गतिमान है। विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों स्थलों हेरिटेज की संरक्षण के संवर्धन को साथ-2 लेकर चलना होगा तभी आर्थिक सांस्कृतिक एवं भौतिक विकास की परिकल्पना पूर्ण हो सकती है।
पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि खारा खेत स्थल समूचे भारत वर्ष के लिए एक ऐतिहासिक स्थल और धरोहर है। यह वह स्थान है जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। आज यह ऐतिहासिक स्थल यूँ ही वीरानियों में गुमनाम हो गया है। हमें मिलकर इसे इसकी खोई पहचान और गरिमा लौटानी होगी। खारा खेत में चलाया गया स्वच्छता अभियान/ कार्यक्रम में शामिल देहरादून के विभिन्न स्कूलों के छात्रों और पहाड़ी पैडलर्स के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का समापन नून नदी से जल लाकर गांधी पार्क में स्थित गांधी जी के स्मारक में समर्पित किया।
*कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया था जिसमें उपस्थित लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।*
इस अवसर पर पर्वतीय क्षेत्र के व्यंजनों को प्रमोट कर रहे बूढ़ दादी, हिमालयन ट्रेडिशनल फ़ूड द्वारा मोटे अनाज मँडुवा से बने व्यंजन ढिंढका, झंगोरे से बनी बिरंजी एवं मसूर की दाल से बने व्यंजन बड़ील कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सर्व किये गए। *जिलाधिकारी के कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के पारम्परिक व्यंजनों पर काम करने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रम में बढावा दिया जाएगा। उपस्थित सभी लोगों बच्चों, अधिकारियों, कार्मिकों को पहाड़ी नाश्ता कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मालू के पत्तों पर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा, उन्होंने मालू के बेल अधिक से अधिक लगाने को कहा ताकि प्राकृतिक रूप बने प्लेट आदि का उपयोग कर पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में सहयोग पूर्वक आगे बढा जा सके।

इस अवसर पर पर्यावरण विशेषज्ञ पदमश्री कल्याण सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि रावत, विरासत विशेषज्ञ डॉ लोकेश ओहरी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, स्थानीय ग्राम प्रधान कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम समुदाय, बीटीडीटी, अक्शी पर्वतीय विकास समिति, पहाड़ी पेडलर्स, न्यू विजन, सेर सलीका, जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग इत्यादि द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun Dehradun News Dm dehradun Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: डीएम ने तोड़ा अग्रेजी नमक कानून डीएम देहरादून सविनय बंसल देवभूमि उत्तराखंड नून नदी से जलभरकर दिलाई स्वतत्रंता आन्दोलन की याद

Related Stories

जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
नैनीताल में पुस्तक विमोचन और AI ऐप लॉन्च करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जर्मनी में नौकरी पाने वाली नर्स सपना राणा। जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
सड़क हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
शारदा नदी किनारे सर्च अभियान चलाती टीम शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

  • छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

  • नैनीताल में पुस्तक विमोचन और AI ऐप लॉन्च करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जर्मनी में नौकरी पाने वाली नर्स सपना राणा। जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

  • सड़क हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,546)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,405)
  • खेल (355)
  • चंपावत (957)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,751)
  • नैनीताल (6,330)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,038)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (495)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत