Uttarakhand: धामी कैबिनेट की बैठक आज ,इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को सचिवालय में 11 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बजट सत्र से ठीक पहले होने वाली इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विधानसभा के बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले कई विधेयकों और प्रतिवेदनों को कैबिनेट अपनी मंजूरी प्रदान कर सकती है।
प्रदेश सरकार नौ मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आयोजित कर रही है।
इस सत्र में कई अहम विधेयक और प्रतिवेदन आ सकते हैं। इनमें समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी शामिल है। इस विधेयक में कई अपराधों में दंड की अवधि तय की गई है।
इस संशोधन को कैबिनेट पहले ही स्वीकृति दे चुकी है और अब इसे सदन में विधेयक के रूप में प्रस्तुत करने की स्वीकृति कैबिनेट से ली जानी है।
इसके अलावा कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने हैं। इनको कैबिनेट की अनुमति जरूरी होती है।
साथ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट को भी मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि इन सब विषयों को लेकर सदन में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर भी प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर: मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान तमाम विभागों की संशोधित नियमावली समेत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


