उत्तराखंड- यहां प्लॉट दिखाने के बहाने डीलर ने किया युवती से दुष्कर्म
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर में एक युवती ने प्रॉपर्टी डीलर पर प्लॉट दिखाने के बहाने दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
कुंडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह काशीपुर में किराये के मकान में रहती है और अपना मकान बनाने के लिए प्लॉट तलाश कर रही थी।
उसने बताया कि उसके मोबाइल पर अली रजा निवासी इस्लामनगर का फोन आया और उसने उसे प्लॉट खरीदने-बेचने के अपने कार्य के बारे में बताते हुए उसे एक अच्छा प्लॉट दिलाने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे प्लॉट दिखाने व सौदा करने के लिए उसे अली रजा ने ग्राम बसई बुलाकर बंद पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियावाला चौक से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


