Uttarakhand: बेटी ने दामाद संग मिलकर हड़प लिए 1.10 करोड़ रुपए , पीड़ित पिता पहुंचा थाने
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
Haridwar News- उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है , यहां शहर के रानीपुर कोतवाली में बुजुर्ग ने अपनी बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करया है। बुजुर्ग का आरोप है कि बेटी और दामाद ने एलआईसी और निवेश करने के नाम पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए हड़प लिए, पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने बेटी और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रानीपुर पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बुजुर्ग महेश महाराज निवासी दयानंद नगरी ज्वालापुर ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह 2010 में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) BHEL से रिटायर हुए थे ,पीड़ित ने उनके दो बैंक रानीपुर और ज्वालापुर में हैं , जिनमें 93 लाख और 20 लाख की रकम जमा थी। आरोप है कि उनकी बेटी शोभा शर्मा ने अपने पति आशुतोष शर्मा निवासी शिवालिक नगर के साथ एलआईसी और म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बात कहकर कई चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।
आरोप है कि बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए 90 लाख की रकम निकाल ली , इतना ही नहीं, अन्य बैंक के संयुक्त खाते का दुरुपयोग करते हुए बेटी ने 20 लाख रुपये भी निकाल लिए।
बुजुर्ग ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रकम से न कोई एलआईसी की गई और न ही निवेश किया गया। बताया कि बैंक शाखा में जाकर स्टेटमेंट निकलवाने पर हकीकत सामने आई।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


