Uttarakhand Crime: 17 साल की लड़की को बहला -फुसलाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Rape of minor by luring ,
Champawat News- चंपावत पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है , जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि महिला अपराध पर पुलिस सख्ती से कार्य कर रही है।
पूरे घटनाक्रम के मुताबिक विगत 5 अक्टूबर को चंपावत कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी सुबह 4 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गई थी ,काफी देर तक नाबालिग के घर पर ना मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की वहीं शाम को जब नाबालिग वापस आई तो उसके द्वारा बताया गया कि ट्रक चालक पूरन बोरा निवासी टनकपुर द्वारा उसके साथ बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए गए।
जिसके बाद आनन-फानन में परिजन पुलिस के पास पहुंचे परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाशी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया और साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस की भी मदद ली गई।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को चंपावत टनकपुर मार्ग पर धौन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ,जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपराध पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू