Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: राज्य में भारी बारिश का कहर , तीन महिलाओं समेत चार की मौत ,दो गंभीर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • पौड़ी

उत्तराखंड: राज्य में भारी बारिश का कहर , तीन महिलाओं समेत चार की मौत ,दो गंभीर

Mohan Chandra Joshi October 18, 2021
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी /चंपावत : उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ही कई सड़कें बाधित हो चुकी हैं तथा दुखद घटनाएं भी सामने आ रहीं हैं। भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है पौड़ी जनपद के कोटद्वार में तीन तथा चंपावत में एक मौत का समाचार है।
यहां पौड़ी जनपद में बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची की मौत हो गई।
कोटद्वार में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। सोमवार को लैसडौन के पास होटल निर्माण में लगे मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। घायलों को कोटद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है।

मृतकों के नाम—
समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल
सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल
अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, नेपाल निवासी

घायलों के नाम—
नियाज पुत्र मुमताज उम्र 56 साल, नेपाल निवासी
राबिया पुत्री नियाज उम्र 16 साल, नेपाल निवासी

  • चंपावत में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त , एक महिला की मौत—-
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान

चंपावत। जनपद मुख्यालय में भारी बारिश के चलते मलबे की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई , खबर के मुताबिक सेलाखोला गांव में मलबे की चपेट में आकर एक कच्चा मकान ध्वस्त हो गया।
जिसके अंदर रह रही 40 वर्षीय महिला कलावती देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला के शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

जनपद चंपावत में विगत 24 घंटों में स्वचालित मौसम केंद्रों के माध्यम से निम्नवत वर्षा संकलित की गई है।
चम्पावत में 207.83 एमएम, पंचेश्वर में 258, बस्तिया में 242, लोहाघाट में 163.65, चलथी में 190, टनकपुर में 172, देवीधुरा में 106 पाटी में 105 तथा बनबसा मेंं 143 एमएम वर्षा संकलित की गई है।


जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि मौसम केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी को मध्यनजर रखते हुए समस्त अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। जिसके क्रम में निम्न आदेश जारी किए गए है – आईआरएस नामित समस्त अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चंपावत, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट, पीएमजीएसवाई चंपावत एवं लोहाघाट मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल मोटर मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त तहसीलदार एवं राजस्व उपनिरीक्षक अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र के नंबरों पर उपलब्ध कराएंगे। समस्त थाने एवं चौकी भी आपदा संबंधित उपकरणों सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।टनकपुर एवं बनबसा के मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तत्काल जेसीबी आदि मशीनों की व्यवस्था कर ली जाए तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर एवं पंचायत बनबसा एवं सिंचाई विभाग टनकपुर उप जिलाधिकारी टनकपुर के निर्देशन में तत्काल जल निकासी उपाय सुनिश्चित करेंगे। तहसील, कोतवाली, थाना तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा द्वारा बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में निवासरत लोगों को पानी बढ़ने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थानों पर रखना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्रों के दूरभाष नम्बर – 05965-230819/ 230703 (1077), 9917384226, 7895318895, 9758865458 हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: राज्य में भारी बारिश का कहर तीन महिलाओं समेत चार की मौत दो गंभीर

Related Stories

देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
बागेश्वर के गागरीगोल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

  • उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,809)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,015)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,404)
  • नैनीताल (6,603)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा