Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सीएम धामी ने दिए निर्देश, महीने में चार बार दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाएंगे डीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- सीएम धामी ने दिए निर्देश, महीने में चार बार दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाएंगे डीएम

Mohan Chandra Joshi July 28, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सरलीकरण, निस्तारीकरण व समाधान के मंत्र पर काम किया जाए। जनता से जुङी प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक सरल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व अभिलेख के शत प्रतिशत वितरण के लिए कैम्प लगाए जाएं। तहसीलदारो को भी स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार दिया जाए। राजस्व परिषद, कलेक्ट्रेट व कमिश्नर कार्यालय ई-ऑफिस से जोङे जाएं। जिलाधिकारी महीने में चार बार दूरस्थ क्षेत्रों में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। तहसील दिवसो का नियमित रूप से आयोजन सुनिश्चित किया जाए। स्वैच्छिक चकबंदी के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। दाखिल खारिज के मामलो का समयबद्ध निस्तारण हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अभिलेखागारों का आधुनिकीकरण, राजस्व पुलिस व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण किये जाने की आवश्यकता है। राजस्व वादों के प्रभावी अनुश्रवण एवं निष्पादन को सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

बैठक में बताया गया कि अपणी सरकार पोर्टल के अंतर्गत राजस्व विभाग की 09 सेवायें संचालित हैं जिनमें से 07 सेवायें उमंग एवं ए०पी०आई० सेतु एप से इंटिग्रेटेड हैं।

सेवा का अधिकार अधिनियम में अधिसूचित 15 अतिरिक्त राजस्व विभाग से सम्बन्धित सेवाओं को ऑनलाईन किया गया है।
डी0आई0एल0एम0आर0पी0 में भारत सरकार स्तर से प्राप्त स्वीकृति से इतर सम्पूर्ण प्रदेश की भूमि का आधुनिक विधि से सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। नवीन राजस्व संहिता प्रख्यापित की गई है।

राजस्व विभाग की भविष्य की कार्ययोजना के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया कि राजस्व विभागान्तर्गत विविध देयों के वसूली देयकों का 100% कम्प्यूटराईजेशन करने उपरान्त संग्रह अमीन से शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया है । भूमि अधिग्रहण संबंधी समस्त कार्यवाहियों को पोर्टल पर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

स्वामित्व योजना का सर्वेक्षण 15 अगस्त 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। पंचायतीराज विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित 100% केन्द्र पोषित योजना स्वामित्व में ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी वाले क्षेत्रों जिनका कि पूर्व में सर्वेक्षण / मापन नहीं हुआ है, का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य मालिकाना हक, बैंकों से आवास निर्माण, पुर्ननिर्माण, गृह निर्माण आदि हेतु बैंक के माध्यम ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रदेश के कुल 16686 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष 14343 राजस्व ग्राम अधिसूचित किये गये हैं। अधिसूचित ग्रामों के सापेक्ष अभिलेखों में दर्ज आबादी वाले 7576 ग्राम ड्रोन सर्वेक्षण के लिए चिन्हित किये गये। 7576 ग्रामों में शतप्रतिशत ड्रोन फ्लाइंग पूर्ण हो गयी है।

6591 ( 87.0%) ग्रामों में कुल 204212 स्वामित्व अभिलेख तैयार जिसके सापेक्ष 162945 (79.8 प्रतिशत) स्वामित्व अभिलेख वितरित किये जा चुके हैं ।

डिजिटल इण्डिया लैण्ड रिकार्ड मार्डनाईजेशन प्रोग्राम भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित (DILRMP) 100% केन्द्र पोषित योजना है।
इसमें समस्त जेड०ए० एव नाॅन जेड ए खतौनियो का कम्प्यूटरीकरण / डिजिटाईजेशन पूर्ण किया जा चुका है।
समस्त 54 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। 77 तहसीलों में मॉडन रिकॉर्ड रूम स्थापित किये गये हैं। समस्त 402 राजस्व न्यायालय (RCMS) पोर्टल पर ऑनलाईन किये जा चुके हैं। 96% खसरों के लिए यूनिक आईडेंटिफिकेशन पार्सल नम्बर (ULPIN) निर्गत किये गये।
अल्मोडा व पौङी गढवाल जिलों के कैडस्ट्रल मैप डिजिटाईज हो चुके हैं जबकि अवशेष 11 जनपदों के कैडस्ट्रल मैप्स डिजिटाईज किये जाने का लक्ष्य सितम्बर 2024 है।
समस्त खसरा नम्बरों को जियोरिफरेन्सङ यूनिक आईडेंटिफिकेशन पार्सल नम्बर (ULPIN) दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दीपेन्द्र चौधरी, एस. एन पांडेय, अपर सचिव ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, जगदीश कांडपाल उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

  • सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

  • देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,409)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,504)
  • खेल (365)
  • चंपावत (999)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,199)
  • नैनीताल (6,513)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,190)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल? Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल? रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति