Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा, दिए यह सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा, दिए यह सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi January 8, 2026
ख़बर शेयर करें -

समन्वय और समयबद्धता पर दिया जोर

दस्तावेजों के सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती के दिए निर्देश

विकास के साथ ही नवाचार पर भी ध्यान दें अधिकारी : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें। सभी विभाग वर्षभर में प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समय निर्धारित करते हुए ही कार्य करने की अनुमति दी जाए। साथ ही आंतरिक सड़कों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, बिजली के बिल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सत्यापन की कार्यवाही नियमित की जाए। जिन लोगों के गलत तरीके से दस्तावेज बने हैं, उनको निरस्त करने की कार्यवाही निरंतर की जाए और गलत प्रमाण पत्र जारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन, वन विभाग, एमडीडीए, एवं नगर निगम अतिक्रमण हटाने की भी निरंतर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

मुख्यमंत्री ने बैठक में नियमित कार्यों के साथ-साथ नवाचार आधारित विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क एवं कॉरिडोर के विस्तार व सुधार कार्यों से देहरादून की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे शहर में पर्यटकों एवं आमजन की आवाजाही बढ़ेगी। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को और गति देने की आवश्यकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के विचार-विमर्श कर योजनाओं पर कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के माध्यम से जन समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जो लोग जिन योजनाओं के तहत पात्रता की श्रेणी में हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ अवश्य मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता, समयबद्धता और जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। शीतकाल को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं बुजुर्गों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान पुलिस को यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, नशा मुक्ति अभियान के तहत नियमित जागरूकता के साथ ही रैण्डम चैकिंग करने के निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी विभागों आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्यों की प्राथमिकता तय कर उनको समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में और अधिक प्रभावी प्रयास करने होंगे।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं प्रमुख उपलब्धियों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत जिले में अब तक 61 हजार पंजीकरण किए जा चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन पर पंजीकृत 7,662 शिकायतों में से 6,480 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है। जनपद में 3,58,536 राशन कार्डों में से 2,81,366 का सत्यापन करते हुए 5,590 कार्ड निरस्त किए गए हैं। इसी प्रकार 12,06,960 आयुष्मान कार्डों में से 1,36,676 का सत्यापन कर 9,428 कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 57 हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि में से 47 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के चार प्रमुख प्रोजेक्ट सहित रिस्पना एवं बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही पांवटा साहिब-बल्लूपुर फ्लाईओवर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली चार लेन ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण भी जारी है। जिला चिकित्सालय गांधी शताब्दी में मॉडल टीकाकरण केंद्र, रक्त गरुड़ वाहन सेवा एवं 12 बेडेड एसएनसीयू की स्थापना की गई है। प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं खेल सामग्री का प्रावधान किया गया है। बाल भिक्षावृत्ति निवारण के तहत 267 बच्चों का रेस्क्यू कर 154 को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। नंदा-सुनंदा परियोजना के अंतर्गत 93 बालिकाओं को अब तक 33 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया गया है तथा परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट एवं दून अस्पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा

बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायकगण खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, मुख्य नगर आयुक्त नामामि बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, डीएफओ अमित कंवर, सीएमओ डॉ एमके शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरि गिरी, एस.एल.ई.ओ. स्मृता प्रमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

  • उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

  • खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

  • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

  • देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,752)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,369)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,168)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल