उत्तराखंड ब्रेकिंग- राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न , देखें महत्वपूर्ण फैसले
चमोली। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो रही विधानसभा बैठक के दौरान धामी सरकार की कैबिनेट की दूसरी बैठक आज सम्पन्न हुई जिनमे सात मुद्दो पर फैसला लिया गया है। जिनमें फारेस्ट में पेड़ काटने पर जुर्माना दुगना किया गया, अब जेल नहीं होगी, आबकारी नीति पर नहीं हुई चर्चा न्याय विभाग की नहीं आई टिप्पणी।
कैबिनेट के सात निर्णय—
- 1. पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित।
- 2.वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन।
- 3. उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्राविधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय।
- 4. पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन।
- 5. पी.एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया।
- 6. कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया।
- 7. अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


