उत्तराखंड ब्रेकिंग- पटवारी पेपर लीक में एक और गिरफ्तार , मुख्य आरोपी का है मामा, Video
- रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी का मिला था जिम्मा, अब तक हो चुकी 13 गिरफ्तारी
Haridwar News: पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान जारी है इसी क्रम में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है एसआईटी द्वारा इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।
लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी।
एसआईटी द्वारा अभी तक 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त सुरेश उर्फ मनत्तू को हरिद्वार से दबोचा गया।
अभियुक्त सुरेश उक्त प्रकरण के मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे का “मामा” है जिसके द्वारा मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे।
रिजार्ट में आए अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सुरेश उर्फ मनत्तू पुत्र किशना निवासी ग्राम नलहेडा, सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष
- पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू
- दीपक एवं
- सौरभ
- अंकुश
- अभयराम
- सुरेश उर्फ मनत्तू

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


