उत्तराखंड ब्रेकिंग: भूकंप के झटके से फिर डोली धरती , घरों से बाहर निकले लोग
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर। भूकंप से एक बार फिर डोली देवभूमि की धरती। उत्तराखंड में करीब 10:21 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल के कई जिलों में भूकंप महसूस किया गया। जानकारी के अनुसार, चमोली, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।
भारत के कई राज्यों के साथ साथ उत्तराखंड के भी कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए कम से कम 10 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए।
उत्तराखंड के देहरादून , टिहरी ,उत्तरकाशी , हरिद्वार सहित कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरो से निकले बाहर निकल आए ,अफगानिस्तान भूकंप का केंद्र बताया गया पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस हुए।। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान हिंदुकुश रीजन में था। इसका आक्षांस 36.09 और देशांतर 71.35 था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 थी और गहराई जमीन के 156 किलोमीटर भीतर थी। भूकंप के झटके भारत के साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान, चीन में भी महसूस किए गए।
उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली ,एनसीआर ,पंजाब ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है । बता दें कि पिछले कई वक्त से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं जो लोगों को डरा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


